फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The only son riding a scooter died after being hit by a car, his friend got injured

Sonipat News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार इकलौते बेटे की मौत, साथी घायल

Mon, 10 Jun 2024 05:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 10 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
The only son riding a scooter died after being hit by a car, his friend got injured
गोहाना। गोहाना-गन्नौर मार्ग पर गांव कासंडा के पास कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई और उनका साथी घायल हो गया। हादसे का शिकार हुआ युवक दो बहनों का इकलौता भाई था। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव दुभेटा निवासी जयवीर ने बताया कि उनके पास बेटा अमन (20) व दो बेटियां हैं। 7 जून की रात वह करीब 10 बजे अपनी बाइक पर गोहाना से गांव दुभेटा जा रहे थे, जबकि उनका बेटा अमन व उसका साथी जगदीप स्कूटी पर थे। जब वह गांव कासंडा के पास पहुंचे तो गन्नौर की तरफ से तेज गति में आ रही कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने के बाद अमन व जगदीप सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसके बाद कार चालक कार सहित मौके से भाग गया। उन्होंने घायलों को खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया। चिकित्सक ने घायल अमन को मृत घोषित कर दिया, जबकि जगदीप का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


गांव कासंडा के पास कार की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिपाल सिंह, प्रभारी, सदर थाना, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed