फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The one who committed suicide by jumping in front of the train was a nursing student

Sonipat News: ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाली नर्सिंग की छात्रा थी

Sun, 03 Aug 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 03 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The one who committed suicide by jumping in front of the train was a nursing student
गन्नौर । दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग राजलू गढ़ी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाली युवती की पहचान दिव्या के रूप में हो गई है। युवती पानीपत के गांव मनाना की रहने वाली थी। उसने आत्महत्या क्योंकि इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दिव्या पानीपत के समालखा में नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। दिव्या के पिता कृष्ण ने बताया कि उनकी बेटी कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। तनाव की वजह से कॉलेज भी नहीं जा रही थी।
विज्ञापन

घटना के दिन वह घर से सांदल कलां गांव स्थित अपने मामा के यहां जाने की बात कहकर निकली थी। वह न तो मामा के यहां पहुंची और न ही घर लौटी। जब दिव्या नहीं मिलीं तो पिता ने समालखा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से सूचना मिलने पर परिजन ने दिव्या के कपड़ों से उसकी पहचान की। जीआरपी की एएसआई मोनिका दहिया ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है। दिव्या ने किन वजहों से जिंदगी खत्म की इसकी जांच की जा रही है।

यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आत्महत्या करने से पहले उसकी आखिरी बार किससे बात हुई थी। मोबाइल के सीडीआर से इस संबंध में अहम सुराग मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed