फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The old woman was murdered by attacking her on the head, case registered

Sonipat News: सिर पर हमला कर की गई थी वृद्धा की हत्या, केस दर्ज

Mon, 25 Aug 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 25 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The old woman was murdered by attacking her on the head, case registered
गन्नौर। पिपली खेड़ा गांव में किताबो देवी (62) की मौत मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट बताया गया है।
विज्ञापन

वीरवार की शाम 62 वर्षीय किताबो देवी घर में मृत मिली थीं। उस समय परिजनों को लगा कि किताबो देवी घर में गिर गईं होंगी जिससे उनकी मौत हो गई होगी। उन्होंने इसे हादसा माना था, जिस पर थाना बड़ी पुलिस ने भी इत्तफाकिया कार्रवाई की थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस मामले को हत्या में बदल दिया है।
विज्ञापन

एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि परिजनों ने बताया था कि किताबो देवी को मिर्गी के दौरे आते हैं। इसके कारण वह गिर गईं जिससे उनको चोट लगी और उनकी मौत हो गई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे लगता है कि सिर पर वार कर किताबो देवी की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना बड़ी पुलिस ने अब अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हत्या के आरोपी का पता लगा कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed