फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The mutilated body of the elderly was found inside the house, wife Gambhir

Sonipat: घर के अंदर बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव मिला, पत्नी गंभीर हालत में मिली, दुर्गंध फैलने पर पता चला

Tue, 02 Aug 2022 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2022 02:24 AM IST
सार

आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रात को पौने नौ बजे पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। बेटे का नौ साल पहले निधन हो चुका है। दंपती अकेले रहते थे।

विज्ञापन
The mutilated body of the elderly was found inside the house, wife Gambhir
गुड़ मंडी में बुजुर्ग का शव मिलने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में गुड़ मंडी के पास एक घर के अंदर एक बुजुर्ग का शव क्षत-विक्षत मिला है। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उसके पास की चारपाई पर बुजुर्ग महिला पड़ी हुई थी। उनकी सांस चल रही है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर से बुजुर्ग महिला को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बुजुर्ग दंपती के बेटे का निधन हो चुका है। बताया गया है कि उनकी पुत्रवधू व पौत्री अलग रहते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस को सोमवार रात पौने नौ बजे गुड़ मंडी की डाक खाने वाली गली के लोगों ने सूचना दी कि उनके पास के घर से दुर्गंध आ रही है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां दो चारपाई पर बुजुर्ग पति-पत्नी पड़े हुए थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला की सांस चल रही थी।
विज्ञापन


तुरंत एंबुलेंस से उसको अस्पताल भेजा गया। वहीं बुजुर्ग की मौत करीब 8-10 दिन पहले होने का पता लगा है। उसके शरीर का मांस चारपाई से नीचे गिर गया था। इनकी पहचान रामनिवास जिंदल (85) व सरला जिंदल (65) के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि सरला जिंदल की कूल्हे की हड्डी टूटी होने से वह कई साल से चारपाई पर ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी देखभाल पति रामनिवास जिंदल ही करते थे। कई दिन से इनका दरवाजा बंद ही रहता था। आसपास के लोगों से इनका वास्ता नहीं होने से किसी ने ध्यान नहीं दिया। इनका एक बेटा सुबोध जिंदल था। वह कन्हैया डेयरी के नाम से दुकान चलाता था, लेकिन नौ साल पहले उनका निधन हो गया था।


बताया गया है कि उनकी पत्नी व बेटी बुजुर्ग दंपती से अलग रहती हैं। मामले को लेकर सिटी थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है, जबकि बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed