फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The murderer of brother, daughter-in-law and nephew is missing, family members are in fear

Sonipat News: भाई, बहू व भतीजे का हत्यारोपी बेसुराग, परिजनों को सता रहा डर

Mon, 27 May 2024 10:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 May 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
The murderer of brother, daughter-in-law and nephew is missing, family members are in fear
राई। गांव बिंदरौली में अंतरजातीय विवाह से नाराज होकर छोटे भाई, बहू व तीन माह के मासूम भतीजे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का आरोपी अभी बेसुराग है। पांच टीम उसका सुराग लगाने में जुटी है। वहीं घटना के बाद से परिवार को अभी भी उसका डर सता रहा है। आरोपी अपने पिता को मामले के बारे में किसी का बताने पर मारने की धमकी देकर भागा था।
विज्ञापन

गांव बिंदरौली निवासी धर्मबीर ने 24 मई को कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह किसान हैं और गांव के नंबरदार हैं। उनके पास दो बेटे बड़े मंदीप व छोटे अमरदीप के साथ तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है और छोटे बेटे अमरदीप (28) ने तीन साल पहले गांव भैंसवाल कलां की मधु (25) से प्रेम विवाह किया था। उनके पास अब तीन माह का बेटा शिवम था। मंदीप अभी अविवाहित है। अमरदीप के अंतरजातीय प्रेम विवाह से बड़ा बेटा मंदीप खुश नहीं था। इसके चलते अक्सर उनमें झगड़ा होता रहता था। सुबह वह पशुबाड़े में गए तो पीछे से बड़े बेटे ने अमरदीप, मधु और शिवम की हत्या कर दी थी। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तारी को पांच टीम गठित की थी, लेकिन अभी तक आरोपी का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं भागते हुए पिता को मारने की धमकी देकर गए मंदीप की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार को डर सता रहा है। परिजनों का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed