फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The murder of a mason in the enmity of a quarrel that took place four days ago

चार दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में राजमिस्त्री की ईंट से हमला कर हत्या

Mon, 17 Oct 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The murder of a mason in the enmity of a quarrel that took place four days ago
खरखौदा (सोनीपत)। गांव पहलादपुर किड़ौली में रात को राजमिस्त्री की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही एक व्यक्ति व उसके साथियों पर लगा है। आरोप है कि चार दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर एक नामजद व अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव पहलादपुर किड़ौली निवासी राजमिस्त्री राजेश (50) शनिवार रात घर पर थे। रात को उनके गांव का ही मनीष उर्फ गूगा घर से बुलाकर ले गया था। जिसके कुछ देर बाद राजेश का शव खून से लथपथ हालत में गांव की वाल्मीकि चौपाल के पास मिला। राजेश के सिर व चेहरे पर ईंट के कई वार किए गए थे, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

मृतक राजेश के भतीजे विशाल ने पुलिस को बताया कि रंजिशन इस हत्या को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनके ताऊ राजेश के साथ चार दिन पहले मनीष का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद से मनीष उनके साथ रंजिश रख रहा था। इसी रंजिश में मनीष ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके ताऊ की ईंटों से हमला कर हत्या की है। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश कर रही है। परिजनों ने बताया कि राजेश को कोई संतान नहीं है। अब राजेश की हत्या से उनकी पत्नी अकेली रह गई है। हत्या के मामले में उनके भतीजे के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजमिस्त्री की ईंट से हमला कर हत्या की गई है। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश व धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आरोपियों के बारे में जल्द पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। -इंस्पेक्टर सुनील कुमार, थाना प्रभारी खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed