{"_id":"67d5d792f4c04e4a010cae8e","slug":"the-municipality-launched-a-campaign-and-removed-encroachment-sonipat-news-c-197-1-snp1003-133733-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नपा ने अभियान चला हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नपा ने अभियान चला हटाया अतिक्रमण
Sun, 16 Mar 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो 27: सोनीपत के गन्नौर स्थित नपा कार्यालय परिसर में जब्त किए गए सामान को उतारते नपा कर्मी। स
गन्नौर। नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने शनिवार को शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे रोड पर सब्जी मंडी से रेलवे स्टेशन तक अवैध रूप से कब्जा जमाए दुकानदारों को हटाया गया। बाहर रखा सामान जब्त कर लिया।
नगरपालिका सचिव नितिन वत्स ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने प्रतिष्ठानों का सामान नाले से आगे न रखें, ताकि पैदल यात्रियों और बाजार आने वाले लोगों को परेशानी न हो। सफाई निरीक्षक पोषण मलिक ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क पर किए गए कब्जों से जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया। शहर को अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा और भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी।