फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Municipal Corporation sealed the Atlas factory for the third time for not depositing 1.10 crore outstanding house tax

Sonipat News: 1.10 करोड़ बकाया गृह कर जमा न कराने पर नगर निगम ने की तीसरी बार एटलस फैक्टरी सील

Sun, 07 May 2023 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation sealed the Atlas factory for the third time for not depositing 1.10 crore outstanding house tax
सोनीपत। 1.10 करोड़ रुपये बकाया गृहकर जमा न कराने पर नगर निगम की ओर से शनिवार को एटलस फैक्टरी को तीसरी बार सील कर दिया गया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) के आदेश पर 18 फरवरी को फैक्टरी से सील हटाई थी। स्टैचुरी रिकॉर्ड लेने के लिए एटलस फैक्टरी प्रबंधन ने एनसीएलटी में वर्ष 2021 में अपील दायर की थी। सुनवाई के बाद एनसीएलटी ने फैक्टरी की बंद यूनिट से दो माह के लिए सील हटाने के आदेश दिए थे। उसके बाद तत्कालीन निगमायुक्त मोनिका गुप्ता ने 14 दिन के लिए समय दिया था। फिर फैक्टरी के लिए समय बढ़ाया गया था।
विज्ञापन

रोहतक रोड पर करीब 25 एकड़ में फैली एटलस फैक्टरी वर्ष 2017 से बंद है। गृह कर जमा न कराने पर 18 फरवरी, 2022 को फैक्टरी को सील कर दिया था। इसके बाद फैक्टरी प्रबंधन ने जरूरी काम का हवाला देकर हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी। उस दौरान हाईकोर्ट के आदेश पर 9 जुलाई, 2021 को निगम ने सील हटा दी थी। उस समय फैक्टरी पर 90 लाख रुपये का गृह कर बकाया था। 26 जुलाई, 2021 को फैक्टरी को दोबारा सील कर दिया गया था। इसके बाद फैक्टरी प्रबंधन ने स्टैचुरी रिकॉर्ड लेने के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) में अपील दायर की थी। एनसीएलटी ने 2 माह के लिए सील हटाने के आदेश दिए थे। उसके बाद तत्कालीन निगम आयुक्त मोनिका गुप्ता ने 14 दिन के लिए सील हटवाई। उसके बाद भी फैक्टरी प्रबंधन ने गृह कर जमा नहीं कराया। मोनिका गुप्ता ने फैक्टरी प्रबंधन को मौका दिया, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब फैक्टरी प्रबंधन पर 1.10 करोड़ रुपये गृह कर बकाया है। निगमायुक्त के आदेश के बाद शनिवार को क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने अपनी टीम के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए फैक्टरी को सील कर दिया।
विज्ञापन


गृह कर जमा न कराने वाले डिफाल्टरों को चिह्नित किया है। जरूरत पडने पर बकायेदारों पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बड़े डिफाल्टरों पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्राम कुमार मीणा, आयुक्त, नगर निगम, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed