फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The MLA ordered the Chief Architect to complete the map related work soon

Sonipat News: विधायक ने चीफ आर्किटेक्ट को नक्शे संबंधी कार्य जल्द पूरा करने के दिए आदेश

Wed, 30 Jul 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 30 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The MLA ordered the Chief Architect to complete the map related work soon
फोटो 04: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन, स्वास्थ्य अधिकारियों व लोक निर्माण विभाग के
सोनीपत। विधायक निखिल मदान मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे और वहां होने वाले विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में जल्द 1.38 अरब रुपये से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र (एमसीएच) भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। 100 बेड के इस भवन में बेसमेंट सहित आठ फ्लोर होंगे जो पूरी तरह से वातानुकूलित होंगे।
विज्ञापन

अत्याधुनिक बनाए जाने वाले भवन में चार ऑपरेशन थिएटर, नवजात गहन देखभाल इकाई (एनआईसीयू) विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू), कंगारू मदर केयर यूनिट की स्थापना की जाएगी। इस भवन के बनने से महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। वर्तमान में इस तरह का एमसीएच भवन प्रदेश में सिर्फ चार जगह पर ही उपलब्ध है।
विज्ञापन

अस्पताल में बने शौचालयों की सुधरेगी दशा
विधायक ने बताया कि अस्पताल के अंदर सभी सड़कों को सीसी से बनाने के लिए भी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है और संबंधित एजेंसी को वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। 1.18 करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण और मरम्मत शुरू किया जाएगा। 66 लाख रुपये शौचालय की मरम्मत एवं नवीनीकरण किया जाएगा। अस्पताल में मरीज और तीमारदारों के विश्राम करने के लिए एक विश्राम सराय का निर्माण करवाया जाएगा, इसके लिए 6.45 करोड़ रुपये की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल के पूरे भवन की मरम्मत करवाने के लिए एक विस्तृत एस्टीमेट भी मुख्यालय भेजा गया है, जिसमें 3.80 करोड़ रुपये से अस्पताल की मरम्मत करने का प्रस्ताव रखा गया है। जल्द ही वह विभागीय अधिकारियों से मिलकर इसकी स्वीकृति दिलवाएंगे ताकि पूरे भवन की मरम्मत की जा सके।
विधायक निखिल मदान ने बताया कि अस्पताल परिसर में सीएमओ कार्यालय का भवन निर्माण के लिए मुख्यालय से स्वीकृति मांगी गई है। जिसमें 27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने चीफ आर्किटेक्ट से बात करके सिविल सर्जन कार्यालय के नक्शे संबंधित सभी कार्यों को जल्द पूरा करने का आदेश दिए हैं।

25 लाख रुपये से छत की टाइल्स की जाएगी मरम्मत
सामान्य अस्पताल के छत की मरम्मत करने के लिए विधायक ने आदेश किए हैं। इसमें 25 लाख रुपये की लागत आएगी। उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता पंकज गौड़, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप लठवाल, डॉ. गिन्नी लांबा, उप सिविल सर्जन डॉ. अनीता सहारण, लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता दिलबाग मेहरा, कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed