{"_id":"68b0c0abf2c36e5ea10ad7ed","slug":"the-mla-gave-a-check-of-9069-lakhs-to-the-gaushala-operators-sonipat-news-c-197-1-snp1003-141379-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विधायक ने गोशाला संचालकों को दिए 90.69 लाख के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विधायक ने गोशाला संचालकों को दिए 90.69 लाख के चेक
Fri, 29 Aug 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05: सोनीपत के गांव सिसाना स्थित गोशाला में चारा अनुदान राशि का चेक सौंपते विधायक पवन खरखौद
- फोटो : samvad
खरखौदा। विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि हरियाणा सरकार गो संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में गोशालाओं को वित्तीय अनुदान देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
गांव सिसाना स्थित गोशाला में वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक पवन खरखौदा ने चार गोशाला संचालकों को 90.69 लाख रुपये के चारा अनुदान के चेक सौंपे। सिसाना गोशाला को 59 लाख 99 हजार रुपये का चेक दियाग या। गोशाला संचालकों ने कहा कि इस अनुदान से गोशालाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
विधायक ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश की 605 गोशालाओं के लिए 88.50 करोड़ रुपये की चारा अनुदान राशि जारी की जा रही है। प्रदेश की 330 गोशालाओं में सोलर ऊर्जा प्लांट लगाए गए हैं। वर्तमान में 686 पंजीकृत गोशालाओं में लगभग चार लाख बेसहारा गोवंशों का पालन हो रहा है।
विज्ञापन
भाजपा नेता माईराम कौशिक ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति, परंपरा और आस्था से जुड़ी है। विधायक ने गोशाला के संस्थापक पंडित हरिओम के पौत्र जितेंद्र को सम्मानित किया।