फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The miscreants robbed the bike, cash and mobile from two friends by pointing a pistol

पिस्तौल तान कर दो दोस्तों से बाइक, नकदी और मोबाइल लूट लिए बदमाश

Fri, 29 Apr 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the bike, cash and mobile from two friends by pointing a pistol
गांव भठगांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो दोस्तों पर पिस्तौल तान कर उनकी बाइक, दो मोबाइल व नकदी लूट ले गए। बदमाशों ने युवकों को जान से मारने की धमकी दी। दोनों दोस्त रात में पल्सर बाइक पर सवार होकर गांव के पास ठेके से शराब लेने गए थे। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भठगांव डूंगरान के रहने वाले नीरज ने सदर थाना पुलिस को बताया कि करनाल के बहु समाना का रहने वाला उसका दोस्त सुरेश उर्फ भोलू उसके पास आया था। वह दोनों वीरवार रात को करीब 11 बजे शराब लेने के लिए गांव के बाहर शराब ठेके पर गए थे। वह अपने चाचा सुनील कुमार की पल्सर बाइक लेकर ठेके पर गया था। करीब 15 मिनट बाद जब वह शराब लेकर लौट रहा था तो गांव के पास स्थित कॉलोनी के निकट तीन युवक बीच सड़क पर बाइक खड़ी करके मिले। वह उनके पास से गुजरा तो युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसके साथ ही उन पर पिस्तौल तान दी। उन्होंने गोली मारने की धमकी देकर उससे और सुरेश के मोबाइल, 10,400 रुपये और बाइक लूट लिए। उसने शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। दो बदमाश अपनी बाइक पर व एक उनकी बाइक लेकर भाग निकले। उन्होंने घर आकर परिजनों को जानकारी दी। उसके बाद लुटेरों की तलाश की गई, लेकिन कहीं पर पता नहीं चल सका। जिसके बाद सदर थाना पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पिस्तौल दिखाकर लूट करने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उनका पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। -तेजपाल सिंह, जांच अधिकारी, थाना सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed