{"_id":"6122a4fc8ebc3e79ac53151d","slug":"the-miscreants-opened-fire-for-opposing-the-looting-sonipat-news-rtk621678882","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाश : फैक्टरी कर्मी व स्पेयर पार्टस विक्रेता से लूटपाट, विरोध किया तो दुकानदार पर गोली भी चलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ बदमाश : फैक्टरी कर्मी व स्पेयर पार्टस विक्रेता से लूटपाट, विरोध किया तो दुकानदार पर गोली भी चलाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ बदमाश बहालगढ़ रोड व केएमपी पर लूट की दो अलग-अलग वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। केएमपी पर गांव जठेड़ी के पास बदमाशों ने फैक्टरी कर्मी से बाइक, मोबाइल व नकदी लूट ली। वहीं बहालगढ़ रोड पर स्पेयर पार्ट्स विक्रेता से पांच हजार की नकदी से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी। राई व सेक्टर-27 थाना पुलिस ने लूट के मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
रोहतक के गांव पाकस्मा निवासी वीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह कुंडली स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। वह शनिवार शाम को अपनी बाइक पर सवार होकर कुंडली से अपने घर जाने के लिए निकला था। जब वह बिंदरौली टोल से पहले गांव जठेड़ी के पास पहुंचा तो इसी दौरान चार-पांच युवकों ने उसकी बाइक को रुकवा लिया। उन्होंने अपनी बाइक को सड़क पर खड़ा कर रखा था। उसने बाइक को रोक दिया। बाइक रोकते ही एक युवक ने उसका बैग छीन लिया। बैग में पांच हजार रुपये व उसका मोबाइल फोन था। बाद में उन्होंने डरा-धमकाकर उसकी बाइक भी छीन ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। उसके बाद वह ट्रक में लिफ्ट लेकर खरखौदा पहुंचा और वहां से अपने परिजनों को अवगत कराया। जिसके बाद देर रात मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के बयान दर्ज कर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राई थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
स्पेयर पार्ट्स विक्रेता से 5 हजार रुपये से भरा बैग छीना, विरोध करने पर चला दी गोली शहर के डबल स्टोरी क्षेत्र के रहने वाले दिनेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह बहालगढ़ रोड पर सुजुकी शोरूम के पास मारुति स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाता है। वह शनिवार रात को दुकान बंद कर घर जाने के लिए दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक उसकी दुकान के बाहर पहुंचे। एक युवक बाइक से उतर कर उसके पास आया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता युवक ने उसके हाथ से बैग छीन लिया और बाइक की तरफ भागने लगा। जिस पर वह विरोध करते हुए उसके पीछे भाग तो बाइक पर बैठे एक युवक ने उसे मारने के लिए सीधी गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। इसके बाद युवक बहालगढ़ की तरफ फरार हो गए। जिस पर उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन
सूचना के बाद सेक्टर-27 की सिक्का कालोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार के बयान दर्ज कर हत्या के प्रयास, लूट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।