फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The minister flagged off the cyclothon organised under the drug-free campaign

Sonipat News: नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित साइक्लोथॉन को मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Mon, 01 Sep 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 01 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The minister flagged off the cyclothon organised under the drug-free campaign
फोटो 04 : सोनीपत के सेक्टर-4 ​स्थित खेल स्टेडियम में बारिश के बीच नशा मुक्त हरियाणा अभियान के त
सोनीपत। पंचायती राज एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर रविवार को सेक्टर-4 स्थित खेल स्टेडियम में जिलास्तरीय खेल दिवस कार्यक्रम में पहुंचकर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सरकार की खेल नीतियों व उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा खेलों में सुपर पावर है। ओलंपिक हो या एशियाड सबसे ज्यादा पदक प्रदेश के खिलाड़ी जीतते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत आयोजित साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में खेलों के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे का विकास हुआ है। राज्य में 1489 खेल नर्सरियां संचालित हैं और उनमें 37,225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें 593 करोड़ रुपये से 298 खेल स्टेडियम और 224 खेल विहार निर्मित किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021 लागू किया गया है। 15634 खेल नर्सरियों में महिला खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में विधायक कृष्णा गहलावत, विधायक निखिल मदान, देवेंद्र कादियान, मेयर राजीव जैन, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका दहिया, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, उपायुक्त सुशील सारवान, एसडीएम सुभाष चंद्र, नगराधीश डॉ. अनमोल, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed