फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The mill made a record with recovery rate of 11.60 percent in sugar production.

Sonipat News: चीनी उत्पादन में रिकवरी दर 11.60 फीसदी के साथ मिल ने बनाया रिकॉर्ड

Sat, 23 Mar 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Mar 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
The mill made a record with recovery rate of 11.60 percent in sugar production.
सोनीपत। दी सोनीपत सहकारी चीनी मिल ने अब रिकवरी के मामले में प्रदेश की सभी सहकारी मिलों को पीछे छोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है। 45 वर्ष में पहली बार एक दिन में चीनी उत्पादन में रिकवरी दर 11.60 फीसदी पहुंची है जो प्रदेश की अन्य चीनी मिलों में सबसे ज्यादा है। दूसरे स्थान पर शाहाबाद चीनी मिल व तीसरे स्थान पर जींद चीनी मिल पहुंच गया है। इस पर सहकारी चीनी मिल परिसर में प्रबंध निदेशक ने किसानों व कर्मचारियों को खुशियां मनाई हैं।
विज्ञापन


सहकारी चीनी मिल में मौजूदा पेराई सत्र की शुरूआत 27 नवंबर, 2023 को की थी। मिल के दायरे में 185 गांव के 1801 गन्ना उत्पादक आते है। चीनी मिल की पेराई क्षमता प्रतिदिन 22 हजार क्विंटल है। मिल में नवंबर माह में शुरू हुए पेराई सत्र में अब तक महज 65 घंटे का ही ब्रेक डाउन हुआ है। ऐसे में गन्ने की रिकवरी दर काफी बेहतर हुई है। मिल में अब तक करीब 23.03 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है। चीनी मिल प्रशासन ने अप्रैल माह के अंतिम दिनों तक पेराई के लक्ष्य को पूरा करने का फैसला किया है। मिल प्रशासन का लक्ष्य 11.60 फीसदी से अधिक रिकवरी दर प्राप्त करना है। सहकारिता चीनी मिल ने 45 वर्षों में पहली बार एक दिन (ऑन डेट) रिकवरी दर 11.60 फीसदी प्राप्त की है। अब तक (टू डेट) रिकवरी दर 10.16 फीसदी थी। चीनी मिल रिकाॅर्ड के अनुसार 45 वर्ष पुराना हो चुका है, उसके बावजूद मिल की तरफ से रिकार्ड बनाएं जा रहे हैं। चालू पेराई सत्र के दौरान 2 लाख 30 हजार 800 क्विंटल चीनी का उत्पादन 22 लाख 94 हजार क्विंटल गन्ने को पेराई करके किया गया है जो पिछले पेराई सत्र की तुलना में करीब 2 करोड़ रुपये का सीधा अतिरिक्त लाभ मिल को मिला है।
विज्ञापन



वर्जन

सोनीपत चीनी मिल में इस बार काफी तेजी और बेहतर ढंग से गन्ने की पेराई की जा रही है। जिसकी वजह से ऑन डेट रिकवरी दर 11.60 फीसदी व टू डेट रिकवरी दर 10.16 फीसदी पहुंच गई है। रिकवरी रेट को और बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. संजय कुमार, प्रबंध निदेशक, दी सोनीपत सहकारी चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed