{"_id":"696553b25bc23a001c0bf71a","slug":"the-message-of-a-healthy-lifestyle-was-given-through-the-swadeshi-sankalp-run-sonipat-news-c-197-1-snp1008-148075-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वदेशी संकल्प दौड़ से दिया स्वस्थ जीवन शैली का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वदेशी संकल्प दौड़ से दिया स्वस्थ जीवन शैली का संदेश
Tue, 13 Jan 2026 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर के जैन कॉलेज में हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना करते प्राचार्य डाॅ. मनोज कुमार। सोत: कॉले
गन्नौर। स्वामी विवेकानंद जयंती पर सीसीएस जैन गर्ल्स कॉलेज में स्वदेशी संकल्प दौड़ कराई गई। इसका उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी अपनाने, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. मनोज कुमार ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राचार्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को आत्म बल, राष्ट्र सेवा और एकता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। हर युवा स्वदेशी के महत्व को समझकर अपनाए।
दौड़ में कॉलेज की एनएसएस यूनिट, रेड रिबन क्लब, ईको क्लब, रोट्रेक्ट क्लब, यूथ रेडक्रॉस यूनिट सहित छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। राजकीय कॉलेज बड़ौता से आए डाॅ. विकास ने छात्राओं को एकता, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने की शपथ दिलाई।