फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The men and women wrestlers of Hisar dominated the freestyle competitions of state level wrestling.

राज्य स्तरीय कुश्ती के फ्री स्टाइल मुकाबलों में हिसार के पुरुष और महिला पहलवान छाए

Sun, 10 Apr 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The men and women wrestlers of Hisar dominated the freestyle competitions of state level wrestling.
राज्य स्तरीय सब-जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान जोर आजमाइश करते पहलवान। संवाद - फोटो : Sonipat
हरियाणा कुश्ती महा संघ की ओर से दीनबंधु छोटूराम कुश्ती अकादमी में चल रही दो दिवसीय राज्य स्तरीय सब-जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबलों में महिला खिलाड़ियों के साथ ही पुरुषों ने फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन वर्ग में दमखम दिखाया। फ्री स्टाइल के मुकाबलों में हिसार पहले, जींद दूसरे और झज्जर तीसरे स्थान पर रहा, जबकि ग्रीको रोमन में रोहतक पहले, झज्जर दूसरे व हिसार तीसरे स्थान पर रहा। वहीं महिला वर्ग में हिसार पहले, रोहतक दूसरे व जींद तीसरा स्थान पाने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय सब-जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान 57 किलो में झज्जर की अंजली पहले, हिसार की आरती दूसरे व भिवानी की कल्पना तीसरे स्थान पर रहीं। 61 किलो में सविता रोहतक पहले, तपस्या झज्जर दूसरे व तनीषा पानीपत तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही 65 किलो में पुलकित जींद पहले, सारिका सोनीपत दूसरे व वर्षा फतेहाबाद तीसरे स्थान पर रही। 69 किलो के मुकाबलों में दीपिका नैन रोहतक ने पहला, हर्षिता हिसार ने दूसरा, योगिता सोनीपत ने तीसरा स्थान पाया। 73 किलो भार वर्ग में प्रिया जींद पहले, दीक्षा हिसार दूसरे, वंदना सोनीपत तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

फ्री स्टाइल के 65 किलो के मुकाबलों में मोहित झज्जर पहले, अमित जींद दूसरे व सत्यांश त्रिपाठी फरीदाबाद तीसरे स्थान पर रहा। 71 किलो के मुकाबले में नरेंद्र मेवात ने पहला, सुमित जींद ने दूसरा व मनीष रोहतक ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 110 किलो में जोगिंद्र राठी सोनीपत ने पहला, राजू कैथल ने दूसरा व सचिन ढांड़ा हिसार ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीको रोमन के 51 किलो में जयदीप जींद पहले, गौरव झज्जर दूसरे, सागर पानीपत तीसरे स्थान पर रहा, 55 किलो का मुकाबला सूरज रोहतक ने जीता, भारत साई भिवानी दूसरे, विशाल सोनीपत तीसरे स्थान पर रहा। 60 किलो ग्राम में सोहित रोहतक पहले, युवराज फरीदाबाद दूसरे, साहिल झज्जर तीसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता के पुरुष फ्री स्टाइल व महिला वर्ग के मुकाबलों में हिसार ने पहला स्थान पाया। वही ग्रीको रोमन में रोहतक ने बाजी मारी। फ्री स्टाइल वर्ग में जींद दूसरे, झज्जर तीसरे व ग्रीको रोमन वर्ग में झज्जर ने दूसरा स्थान पाया। महिला फ्री स्टाइल वर्ग में रोहतक दूसरे व जींद तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed