फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The medical waste was from a women's medical college, the vehicle window opened and fell due to the driver's negligence

Sonipat News: महिला मेडिकल कॉलेज का था मेडिकल वेस्ट, चालक की लापरवाही से वाहन की खिड़की खुलकर गिरा

Tue, 19 Nov 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
The medical waste was from a women's medical college, the vehicle window opened and fell due to the driver's negligence
गोहाना। गुढ़ा रोड पर बिखरे पड़े रक्त के बैग गांव खानपुर कलां स्थित राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के मिले। रक्त के बैग मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस्तेमाल कर एजेंसी को दे दिए थे। जब एजेंसी की गाड़ी गुढ़ा रोड से गुजर रही थी तो खिड़की खुलकर सड़क पर मेडिकल वेस्ट से भरा बोरा गिर गया था। इसमें 100 के करीब रक्त के बैग थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्त के बैगों को एकत्रित किया और जांच के लिए सोनीपत भेज दिया था।
विज्ञापन

औषधि नियंत्रण अधिकारी संदीप हुड्डा ने सोमवार को रक्त के मिले बैग को लेकर जांच की तो वह बैग खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक के मिले। ब्लड बैंक के स्टाफ ने पूछताछ के दौरान बताया कि ब्लड बैंक में रक्त बैग से कंपोनेंट निकाला। रक्त बैंक में रक्त को संशोधित करके उसके घटकों को अलग किया गया। इसमें से प्लाज्मा व प्लेटलेट्स निकाला गया है। कंपोनेंट निकाले जाने के बाद इन खाली बैग को मेडिकल वेस्ट में डाल दिया गया था। मेडिकल वेस्ट ले जाने वाली एजेंसी को यह रक्त के बैग सौंप दिए थे। इसके बाद रक्त के बैग वाहन की खिड़की खुलकर गिर गए थे।
विज्ञापन


गोहाना में गुढ़ा रोड पर मिले रक्त के मिले मेडिकल वेस्ट को लेकर जांच जारी है। चालक की लापरवाही के चलते वाहन की खिड़की खुले से रक्त के बैग गिर गए थे।
-संदीप हुड्डा, औषधि नियंत्रण अधिकारी
गुढ़ा रोड पर मिली रक्त की थैलियों से रक्त पहले ही निकाल लिया था। ब्लड बैंक में प्लाजा, प्लेटलेट्स, आरबीसी निकालने के बाद थैलियाें से होल ब्लड को अलग कर लिया जाता है। उन थैलियाें को नष्ट करने के लिए ब्लड बैंक में ही प्रक्रिया की जाती है। उसके बाद उन थैलियाें को मेडिकल वेस्ट में डाल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. जगदीश दुरेजा, निदेशक, बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed