फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The mayor will be elected from the general category, and the by-election scene may be recreated.

Sonipat News: जनरल कैटेगरी से मिलेगा मेयर, उपचुनाव का सीन हो सकता है रीक्रिएट

Fri, 23 Jan 2026 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The mayor will be elected from the general category, and the by-election scene may be recreated.
फोटो 27: नगर निगम की ओर से फाइनल की गई वार्डबंदी। संवाद
सोनीपत। नगर निगम के मेयर का चुनाव जनरल कैटेगरी के लिए लड़ा जाएगा। वीरवार को पंचकूला में निकाले गए आरक्षण ड्रॉ में स्थिति साफ हो चुकी है। पिछले साल सोनीपत में हुए उप चुनाव का सीन रीक्रिएट हो सकता है। निगम क्षेत्र दोनों मुख्य राजनीतिक पार्टियों भाजपा और कांग्रेस में मुकाबला कांटे का रहने वाला है।
विज्ञापन

भाजपा से निवर्तमान मेयर राजीव जैन खुद को सुरक्षित मानकर चल रहे हैं। कांग्रेस में स्थिति अलग है। एक ओर कांग्रेस से पिछली बार उपचुनाव हार चुके कमल दिवान मजबूत दावेदार हैं तो वहीं पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार अपनी बहू को चुनाव मैदान में उतारने में कामयाब हो सकते हैं।
विज्ञापन

जहां तक पिछले समीकरण की बात की जाए तो सोनीपत में 27 दिसंबर 2020 को पहली बार मेयर का सीधे मतदान से चुनाव किया गया था। इसमें कांग्रेस से निखिल मदान ने भाजपा के ललित बत्रा को 13,818 मतो से हराया था। निखिल मदान ने बाद में भाजपा ज्वाइन कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2024 में उनके विधयाक बनने पर 2 मार्च 2025 को मेयर का उपचुनाव हुआ था जिसमें भाजपा नेता राजीव जैन ने कमल दिवान को 34,749 मतों से हराकर ललित बत्रा का बदला पूरा कर लिया था। अब एक बार फिर चुनावी रण सज चुका है।
भाजपा फिर से राजीव जैन को अपना उम्मीदवार बना सकती है। वहीं, कांग्रेस से भी कमल दिवान को फिर से मेयर के लिए टिकट मिलने की प्रबल संभावना है। ऐसे में फिर से वही राजनीतिग बिसात बिछ सकती है जोपिछले वर्ष हुए उपचुनाव में बिछी थी।
भाजपा में मेयर के टिकट के लिए ललित बतरा, अरुण बंसल, तरुण देवीदास फिर से दौड़ में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस से कमल दिवान के अलावा अन्य किसी मजबूत उम्मीदवार का नाम अभी तक सामने नहीं आया है।
22 पार्षदों और एक मेयर का चयन करेंगे मतदाता
गत दिनों वार्डबंदी के जरिये सोनीपत नगर निगम में 20 से 22 वार्ड किया गया था। इसके बाद सोनीपत नगर निगम में 4 लाख से अधिक की आबादी हो गई है। इनमें 3 लाख के करीब मतदाता हैं। वह 22 पार्षदों और एक मेयर का चयन करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द नगर निगम चुनाव के लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो सकता है। इससे पहले ही भाजपा और कांग्रेस में उम्मीदवारों के लिए मंथन का दौर शुरू हो चुका है।
12 जनवरी को पूरा हो चुका कार्यकाल
सोनीपत नगर निगम के मेयर व पार्षदों का कार्यकाल 12 जनवरी को पूरा चुका है। निगम चुनाव को लेकर वार्डबंदी के लिए 26 दिसंबर 2025 को अधिसूचना जारी कर दी गई थी। सोनीपत निगम चुनाव को लेकर क्षेत्र में 20 के बजाय 22 वार्ड प्रस्तावित किए गए हैं। अधिसूचना के तहत 14 जनवरी को नगर निगम क्षेत्र के सात वार्ड आरक्षित किए जा चुके हैं।


5 साल में करीब 64 हजार बढ़ गई आबादी

सोनीपत नगर निगम क्षेत्र में 5 साल के अंदर करीब 64 हजार लोगों की आबादी बढ़ गई है। नगर निगम की ओर से 5 साल पहले 20 वार्डों में 3,40,919 आबादी दर्शाई गई थी जबकि वर्तमान में निगम क्षेत्र की जनसंख्या बढ़कर करीब 4,05,275 हो गई है। इनमें 83,000 पिछड़ा वर्ग (ए), 20,953 पिछड़ा वर्ग (बी) जनसंख्या है जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 59,224 है। ऐसे में वार्ड की संख्या बढ़ाकर 20 से 22 की गई है।


कई दिग्गज पहले ही बाहर
14 जनवरी को हुए वार्ड के ड्रॉ में कई दिग्गज पहले ही बाहर हो चुके हैं। इनमें निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा का कार्यक्षेत्र रहा वार्ड नंबर 9 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गया था। वार्ड नंबर 6 से निवर्तमान पार्षद रेनू सैनी का भी वार्ड पिछड़ा वर्ग (क) महिला के लिए आरक्षित हो गया था। इसी तरह से वार्ड नंबर 14 के निवर्तमान पार्षद सूर्या दहिया का नया क्षेत्र वार्ड नंबर 10 बना था जो पिछड़ा वर्ग क के लिए आरक्षित हो चुका है। वार्ड नंबर 17 के निवर्तमान पार्षद नवीन तंवर का क्षेत्र अब वार्ड नंबर 18 के रूप में महिला आरक्षित घोषित किया चुका है जिससे उनकी दावेदारी भी समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed