फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The mayor instructed that the drain be demolished and the level be adjusted again.

Sonipat News: मेयर ने नाले को तोड़कर दोबारा लेवल ठीक करवाने के दिए निर्देश

Wed, 31 Dec 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 31 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The mayor instructed that the drain be demolished and the level be adjusted again.
फोटो 05: सोनीपत के जाट जोशी गांव में निर्मित किए गए नाले का निरीक्षण करते मेयर राजीव जैन व अ​धि
सोनीपत। जाट जोशी गांव में चल रहे नाले का निर्माण कार्य सही ढंग से न होने की शिकायत मिली। उसके बाद मेयर राजीव जैन ने निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण उपरांत नाले को तोड़कर दोबारा लेवल ठीक करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की शिकायत मिलने के बाद मेयर राजीव जैन, कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग, कनिष्ठ अभियंता कृष्ण दहिया, अमित पंवार के साथ गांव पहुंचे और बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की शिकायत थी कि नाला ऊंचा बनाने से घर नीचे दब रहे हैं। पानी की निकासी भी सही ढंग से नहीं होगी।
विज्ञापन

राजीव जैन ने विचार विमर्श करने के बाद आधे नाले का ढलान एक तरफ व दूसरे भाग का ढलान दूसरी तरफ करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मंदिर वाले रास्ते पर बने नाले भी ऊंचे नीचे होने के कारण पानी सड़क पर ही खड़ा हो जाता है। इस नाले का दो दिन में लेवल ठीक करवाकर नया एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महेंद्र सिंह फौजी, गोवर्धन, महाबीर, नफे सिंह, उमेद सिंह, जयबीर हुड्डा, कृष्ण हुड्डा, राजन, अनिल मलिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed