{"_id":"66a42888f4efe5c9030b51b4","slug":"the-mayor-inaugurated-the-work-of-streets-to-be-built-at-a-cost-of-rs-136-crore-sonipat-news-c-197-1-snp1003-121963-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मेयर ने 1.36 करोड़ से बनने वाली गलियों के कार्य का कराया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मेयर ने 1.36 करोड़ से बनने वाली गलियों के कार्य का कराया शुभारंभ
Sat, 27 Jul 2024 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मेयर निखिल मदान ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड 14 में 1.36 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने उत्तम नगर में छह गलियों को इंटरलॉकिंग टाइल्स से पक्का करने के कार्य का महिलाओं से नारियल तुड़वाकर शुभारंभ किया।
मेयर निखिल मदान ने बताया की उत्तम नगर का काफी क्षेत्र हाल ही में वैध घोषित किया गया है। वैध हुई अन्य कालोनियों में भी विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं। इसके बाद मेयर बाबा काॅलोनी में पहुंचे और लंबे समय से चल रही जलभराव की समस्या का निरीक्षण किया। मेयर ने बताया कि नगर निगम की तरफ से पंप सेट लगाकर बाबा कॉलोनी की सीवर लाइन को खाली किया जा रहा है। पानी को रेलवे लाइन पार राजीव नगर की सीवर लाइन में डाला जा रहा है, उन्हें उम्मीद है कि इस प्रक्रिया से क्षेत्रवासियों को जरूर राहत मिलेगी। इससे बाबा कॉलोनी और मोहन नगर के खाली प्लॉटों में भरे पानी से लोगों को निजात मिलेगी दूर होगा। मेयर ने लोगों को बताया कि बाबा कॉलोनी, मोहन नगर और लक्ष्मण कॉलोनी में बची हुई कच्ची गलियों को पक्का करवाने के लिए भी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही सभी गलियों को इंटरलॉकिंग टाइल्स से पक्का किया जाएगा। इस मौके पर सहायक अभियंता सोमबीर सिंह, कनिष्ठ अभियंता अमित शर्मा, प्रविंद्र सिंह, प्रवीण सिसोदिया, डॉ. हरि सिंह, अनिल सैन, शकुंतला, संतोष, सुषमा, शीला, सुशीला, नरेश सरोहा, मोहिंद्र सिंह, सरस्वती भी मौजूद रहे।