फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The matter of jam at Kundli border reached the court of Delhi's Deputy Chief Minister

Sonipat News: दिल्ली के कैबिनेट मंत्री के दरबार पहुंचा कुंडली बॉर्डर जाम का मामला

Tue, 25 Feb 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 25 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The matter of jam at Kundli border reached the court of Delhi's Deputy Chief Minister
फोटो :08: सोनीपत के कुंडली बॉर्डर के पास हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। स्रोत पाठक
सोनीपत। किसान आंदोलन-2 के दौरान किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बाद बंद किए कुंडली-सिंघु बॉर्डर को एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी पूरी तरह नहीं खोला गया है। अब भी संपर्क मार्ग और हाईवे की सिर्फ एक लेन से दिल्ली में प्रवेश मिल पा रहा है। ऐसे में कुंडली व दिल्ली की सीमा से सटे गांवों के लोगों ने दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब वर्मा से मिलकर हाईवे पूरी तरह खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन


किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बाद पंजाब के किसान 13 फरवरी, 2024 को अंबाला के शंभू बॉर्डर पर आ डटे थे। वहां सुरक्षा बलों के साथ टकराव होने पर दिल्ली पुलिस प्रशासन ने कुंडली-सिंघु बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया था। बॉर्डर पर अभेद्य किलेबंदी कर सीमेंट की दीवार तक खड़ी कर दी गई थी। मामला शांत होने पर पहले सर्विस रोड और बाद में पानीपत-दिल्ली हाईवे की एक लेन को खोल दिया था। उसके बाद दिल्ली-पानीपत हाईवे की दो लेन पूरी तरह खोल दी थी, लेकिन पानीपत-दिल्ली हाईवे पर अभी भी एक लेन ही पूरी तरह खुली है। कुछ स्थानों पर ही दूसरी लेन को खोला है। इससे वाहन चालकों को पूरी तरह राहत नहीं मिल पा रही है। कुंडली-सिंघु बार्डर पर सुबह-शाम अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। नौकरीपेशा, उद्योगपति व व्यापारी वर्ग सबसे अधिक परेशान होते हैं।
विज्ञापन




त्योहारी सीजन में आवागमन बढ़ा

होली का पर्व नजदीक आ चुका है। ऐसे में हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। सोनीपत का व्यापार ज्यादातर दिल्ली पर ही निर्भर है। व्यापारी दिल्ली आवागमन करते हैं। उन्हें दिल्ली जाने के दौरान कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर अक्सर जाम से जूझना पड़ रहा है। दिल्ली से पानीपत की तरफ आने वाले मार्ग पर वाहनों की भीड़ ज्यादा है। इसे पार करना सभी के लिए मुसीबत बन रहा है। साथ ही सब्जी मंडी में व्यापार दिल्ली की आजादपुर मंडी पर ही निर्भर है। सब्जी व्यापारियों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री से समाधान का मिला आश्वासन

गांव नांगल कलां निवासी विकास तुषी, जयवीर सेवली, अशोक वर्मा, जसबीर मान, योगेश मान, गजे सिंह, देवराज और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि हाईवे पर रखे अवरोधक गंभीर समस्या बन चुके हैं। स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे हादसे भी होते रहते हैं। स्टेप फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास तुषीर ने बताया कि कैबिनेट मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

फोटो :08: सोनीपत के कुंडली बॉर्डर के पास हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। स्रोत पाठक

फोटो :08: सोनीपत के कुंडली बॉर्डर के पास हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। स्रोत पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed