{"_id":"68f7d9da7d8fcbfa3d08e9ad","slug":"the-market-is-bustling-with-activity-on-bhaiya-dooj-with-crowds-flocking-to-shop-sonipat-news-c-197-1-snp1001-144079-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भैया दूज पर बाजार में रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भैया दूज पर बाजार में रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
Wed, 22 Oct 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो :32: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में भैयादूज पर्व को लेकर उमड़ी भीड़। संवाद
सोनीपत। दिवाली के तीसरे दिन मनाए जाने वाले भैया दूज पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है। त्योहारी सीजन की तैयारियों के बीच भाई बहन एक-दूसरे के लिए उपहार और मिठाइयों की खरीदारी में जुटे दिखाई दे रहे हैं।
भैया दूज कार्तिक मास शुक्ल पक्ष के द्वितीय दिन मनाया जाता है। इसे ''यम द्वितीया'' भी कहा जाता है। भाइयों ने भैया दूज पर बहनों को उपहार देने की तैयारी की तो बहनों ने भाई का मुंह मीठा करवाने के लिए मिठाइयां और बेकरी का सामान खरीदा। इस अवसर पर पूजा थाली में आटे का दीपक, रोली, केसर, बिना टूटे चावल, नारियल, बताशा, मिठाई, फल, सात पान और चंदन का विशेष महत्व होता है।
इस बार भैया दूज पर बेकरी बाजार में भीड़ खासतौर पर मिठाइयों और नए उत्पादों के लिए देखने को मिली। दुकानदार महेंद्र के अनुसार इस अवसर पर ड्राई फ्रूट-फ्लेवर बिस्कुट जैसे नए उत्पाद बाजार में उतारे गए हैं, जिनके दाम हर वर्ग की जेब के अनुसार रखे गए हैं। त्योहार की तैयारी और खरीदारी की रौनक ने शहर के बाजारों में उत्सव का माहौल बना दिया है, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों दोनों का उत्साह बढ़ा है।