फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand for cleanliness in classrooms, library and installation of sanitary pad vending machines.

Sonipat News: कक्षाओं में सफाई, पुस्तकालय और सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाने की मांग

Wed, 16 Sep 2026 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Demand for cleanliness in classrooms, library and installation of sanitary pad vending machines.
फोटो 15जेएनडी16-कॉलेज में समस्याओं बारे ज्ञापन लेकर पहुंचे एसएफआई सदस्य। स्रोत सदस्य
जींद। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य सत्यवान मलिक को ज्ञापन दिया। इससे पहले सदस्यों ने कॉलेज गेट पर अभियान चलाकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। छात्रा गीता, दक्ष, अंकित, नीरज, गुरप्रीत, शिवानी ने बताया कि विद्यार्थियों को शिक्षा, मूलभूत सुविधाओं, छात्रवृत्ति, पुस्तकालय, स्वच्छता, परिवहन और भवन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्यालय के वाशरूम की नियमित सफाई नहीं होती। बीए के विद्यार्थियों को कई बार पेड़ के नीचे और खुले में कक्षाएं लगाने की स्थिति बनी हुई है। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के टाइम टेबल में एक ही समय पर दो विषयों की कक्षाएं निर्धारित होने से भी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम में लगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी सुचारू रूप से काम नहीं कर रही है। इन समस्याओं को ज्ञापन के माध्यम से कॉलेज प्रशासन के समक्ष रखा गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है। कॉलेज में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों की समस्याओं को लंबे समय तक लंबित रखना उचित नहीं है। इस अवसर पर वर्षा और सलोनी भी मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed