फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The main accused in the murder of the truck driver arrested

Sonipat News: ट्रक चालक की गोलियां मारकर हत्या करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Apr 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 21 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The main accused in the murder of the truck driver arrested
फोटो :34: हत्यारोपी रोहित उर्फ शेरा।
राई। गांव किशोरा में शराब ठेका के सामने दिनदहाड़े ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सीआईए-2 टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव मुकिमपुर निवासी रोहित उर्फ शेरा है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इस मामले में गांव कुमासपुर निवासी अमन व गौरव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

कुमासपुर गांव निवासी सुमित कुमार ने 3 अप्रैल को बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया था कि उनका छोटा भाई अमित उर्फ चीकू (32) ताजपुर के युवक का ट्रक चलाता था। किशोरा गांव के पास शराब ठेके के निकट उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में बहालगढ़ थाना पुलिस ने जांच करते हुए गौरव व अमन को गिरफ्तार कर लिया था। गौरव ने बताया कि उनके भाई सौरभ की हत्या का बदला लेने के लिए अमित की हत्या की गई है। पुलिस जांच में सामने आया था कि वर्ष 2019 में मंदीप के भाई संदीप की पानीपत के समालखा में हत्या हुई थी। इसके बाद वर्ष 2021 में मंदीप ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए हत्यारोपी सौरभ की गांव कुमासपुर स्कूल के परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। सौरभ गोगी गैंग से जुड़ा हुआ था। सौरभ हत्याकांड में मंदीप के साथ उसका ममेरा भाई राकेश भी आरोपी बनाया गया था। मंदीप अभी जेल में है। आरोप था कि अमित जेल में बंद मंदीप के परिवार की मदद कर रहा था। इसी के चलते उन्होंने अमित की हत्या की थी। अब मामले में सीआईए-2 की टीम में नियुक्त जितेंद्र की टीम ने गोली मारकर भागे रोहित उर्फ शेरा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में पता लगा कि वह पंजाब और उत्तराखंड के हरिद्वार में छिपकर रहा।
विज्ञापन

गांव किशोरा के पास ट्रक चालक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।इंस्पेक्टर अजय धनखड़, प्रभारी सीआईए-2

फोटो :34: हत्यारोपी रोहित उर्फ शेरा।

फोटो :34: हत्यारोपी रोहित उर्फ शेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed