{"_id":"6420978273dae4cd4b033d94","slug":"the-killer-who-attacked-the-shopkeeper-was-hiding-in-delhi-and-driving-a-tourist-bus-for-14-years-sonipat-news-c-17-1-105216-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: दुकानदार पर जानलेवा हमला करने वाला दिल्ली में छुपकर 14 साल से चला रहा था टूरिस्ट बस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: दुकानदार पर जानलेवा हमला करने वाला दिल्ली में छुपकर 14 साल से चला रहा था टूरिस्ट बस
Mon, 27 Mar 2023 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Updated Mon, 27 Mar 2023 02:22 AM IST
सार
आरोपी दिल्ली में पहचान बदलकर टूरिस्ट बस चलाता था। सीआईए-2 की टीम ने सूचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
हत्या की कोशिश के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत के गांव आहुलाना में 14 साल पहले दुकानदार पर जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए-2 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलरूप से गन्नौर की रेहड़ा बस्ती फिलहाल भिवानी के दिनोद गांव का सुनील उर्फ वाहिद है। वह दिल्ली में रहकर टूरिस्ट बस चला रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
सीआईए-2 प्रभारी अजय धनखड़ ने बताया कि 24 जुलाई, 2009 को गांव आहुलाना निवासी आनंद ने बरोदा थाना में शिकायत दी थी कि उनका घर महम रोड पर गांव के अड्डे पर है। उनके भाई राजदत्त ने घर के गेट के पास चाय की दुकान कर रखी है। वह भी दुकान के साथ स्टोर में चारपाई पर लेटा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तीन युवक गोहाना की तरफ से आए थे।
विज्ञापन
वहां पर उनके गांव के ही पांच लोग भी थे। उनमें से तीन ने बाइक सवारों की तरफ इशारा किया था। जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने उन पर तीन फायर कर दिए थे। जिसमें उनके पैर, कूल्हे व कोहनी पर तीन गोली लगी थी। गोली की आवाज सुनकर उनके भाई आए तो युवक बाइक पर सवार होकर लाखनमाजरा की तरफ भाग गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में उनकी टीम ने अब आरोपी सुनील उर्फ वाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
टूरिस्ट बस पर चालक था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए दिल्ली में रहने लगा था। वह दिल्ली में टूरिस्ट बस चलाता था। अब पुलिस उसके साथ गोली चलाने वाले दो अन्य युवकों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करेगी।