फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Kabaddi Champions League will begin in Rai with the Sonipat Stars vs Gurugram Gurus match.

Sonipat News: कबड्डी चैंपियन लीग राई में, सोनीपत स्टार्स-गुरुग्राम गुरुज के मुकाबले से होगा आगाज

Sun, 25 Jan 2026 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 25 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The Kabaddi Champions League will begin in Rai with the Sonipat Stars vs Gurugram Gurus match.
सोनीपत। हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय, राई का खेल परिसर 25 जनवरी से कबड्डी के रोमांच से गूंजने जा रहा है। कबड्डी चैंपियन लीग का उद्घाटन मुकाबला रविवार शाम सात बजे सोनीपत स्टार्स और गुरुग्राम गुरुज के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन


लीग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन स्थल को दर्शकों के उत्साह के अनुरूप सजाया गया है। उद्घाटन मैच को लेकर दोनों टीमों में जबरदस्त जोश दिखाई दे रहा है। हरियाणा की दो सशक्त टीमों के आमने-सामने आने से पहले ही मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में खास उत्सुकता है। यह मैच न केवल लीग की दिशा तय करेगा, बल्कि खिलाडिय़ों के आत्मविश्वास की भी पहली परीक्षा होगा।
विज्ञापन


घरेलू मैदान पर उतरने वाली सोनीपत स्टार्स अपनी मजबूत डिफेंस, अनुशासित टीम संयोजन और रणनीतिक खेल के दम पर जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। टीम को घरेलू दर्शकों का समर्थन मिलने की पूरी उम्मीद है। वहीं, गुरुग्राम गुरुज आक्रामक रेड, तेज रफ्तार खेल और युवा जोश के साथ सोनीपत को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन मुकाबले से पहले सोनीपत स्टार्स के प्रमुख खिलाड़ी अयान ने कहा कि उद्घाटन मैच खेलना टीम के लिए गर्व की बात है। घरेलू दर्शकों के सामने जीत के साथ लीग की शुरुआत करना उनका लक्ष्य है। वहीं गुरुग्राम गुरुज के स्टार खिलाड़ी नीरज नरवाल ने कहा कि यह मंच खुद को साबित करने का बड़ा अवसर है और उनकी टीम निडर होकर रोमांचक कबड्डी का प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed