{"_id":"67462c70faee3fc8fe07a276","slug":"the-indian-constitution-establishes-the-principles-of-justice-equality-and-freedom-governor-bandaru-dattatreya-sonipat-news-c-197-1-snp1002-128358-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय, समानता व स्वतंत्रता के सिद्धांतों को स्थापित करता है भारतीय संविधान : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय, समानता व स्वतंत्रता के सिद्धांतों को स्थापित करता है भारतीय संविधान : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
Wed, 27 Nov 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15- सोनीपत के जगदीशपुर स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में संविधान संग्रहालय में स्थापि
सोनीपत। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की आधारशिला के रूप में हमारे मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है। यह देश में न्याय, समानता व स्वतंत्रता के सिद्धांतों को स्थापित करता है। राज्यपाल मंगलवार को ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में संविधान दिवस पर जिलास्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विवि में बनाए संग्रहालय का लोकार्पण किया।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हमारा संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। इसका विस्तृत ढांचा विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका की शक्ति को संतुलित करता है। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में स्थापित किए गए संविधान संग्रहालय की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे संग्रहालय की प्रतिकृति प्रत्येक राज्य व जिला में होनी चाहिए। कार्यक्रम में संविधान सभा में शामिल सदस्यों के परिजनों को भी आमंत्रित किया गया था। इस दौरान राई से विधायक कृष्णा गहलावत, सोनीपत से विधायक निखिल मदान, खरखौदा से विधायक पवन खरखौदा, गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, एडीसी अंकिता चौधरी, सीटीएम रेणुका नांदल मौजूद रहे।
ज्ञान का प्रकाश स्तंभ है संविधान : कुलपति
विवि के कुलपति प्रो. (डॉ.) सी. राज कुमार ने कहा कि भारत का संविधान ज्ञान का एक प्रकाश स्तंभ व एक स्थापित मार्ग है, जो देश को संचालित करता है। हमें युवाओं के लिए संविधान के बारे में जानकारी तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाने की आवश्यकता है। विवि के रजिस्ट्रार प्रो. दबीरू श्रीधर पटनायक ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।