{"_id":"694071fb3f2169c6ae0b50c8","slug":"the-government-will-provide-scholarships-to-meritorious-scheduled-caste-students-sonipat-news-c-197-1-snp1008-146764-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मेधावी एससी विद्यार्थियों को सरकार देगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मेधावी एससी विद्यार्थियों को सरकार देगी छात्रवृत्ति
Tue, 16 Dec 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शैक्षणिक सत्र 2024-25 की कक्षा 12वीं में 90 फीसदी या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के विद्यार्थियों पर सरकार जल्द मेहरबान होगी। सरकार ने मार्च 2025 में कक्षा 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को 1.11 लाख रुपये वन टाइम छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया है।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा विभाग से जिला के सभी अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों का 18 दिसंबर तक विवरण मांगा है ताकि जल्द छात्रवृत्ति की राशि उनके खातों में डाली जा सके।
नई शिक्षा नीति के तहत इस छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य प्रदेशभर के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर सभी विद्यालयों के अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों का का विवरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थियों की सत्यापित बैंक पासबुक की कॉपी भी विवरण के साथ मांगी गई है ताकि छात्रवृत्ति राशि सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जा सके। जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के मार्फत विद्यार्थियाें के विवरण का निर्धारित प्रोफार्मा विद्यालयों को भेज दिया गया है।
लापरवाही पर स्वयं जिम्मेदार होंगे विभाग व विद्यालय
निदेशालय की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि विद्यार्थियों के विवरण की सॉफ्ट कॉपी व हार्ड कॉपी दोनों रूप से परीक्षा शाखा की ई-मेल भेजना अनिवार्य है। विभाग की ओर से विद्यार्थियों के विवरण को एक्सेल शीट में भी भरकर आवश्यक जानकारियां मुहैया करवानी होगी। साथ ही विद्यार्थियों का विवरण बैंक की पासबुक की कॉपी से मिलान होना चाहिए। यदि निर्धारित तिथि 18 दिसंबर तक विद्यार्थियाें का विवरण निदेशालय को नहीं भेजा गया तो इसके लिए संबंधित विद्यालय व जिला शिक्षा विभाग ही जिम्मेदार रहेंगे।
सरकार ने विद्यालय शिक्षा निदेशालय के सहयोग से कक्षा 12वीं के अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियाें को वन टाइम छात्रवृत्ति प्रदान करने का निर्णय लिया है। पात्र विद्यार्थियों को 1.11 लाख रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति को लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व विद्यालयों को तय समय में पात्र विद्यार्थियों का विवरण भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।