{"_id":"6303dab36e40957e8b33195d","slug":"the-goods-of-the-elderly-who-went-out-to-take-medicine-were-found-on-the-banks-of-the-canal-the-search-started-in-the-western-yamuna-link-canal-sonipat-news-rtk6558244148","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाई लेने निकली बुजुर्ग का सामान नहर किनारे मिला, पश्चिमी यमुना लिंक नहर में तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाई लेने निकली बुजुर्ग का सामान नहर किनारे मिला, पश्चिमी यमुना लिंक नहर में तलाश शुरू
विज्ञापन
बुजुर्ग के नहर में गिरने की आशंका के चलते पश्चिमी यमुना लिंक नहर पर पहुंचे खुबडू झाल चौकी इंचार्ज
- फोटो : Sonipat
खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल से दवाई लेकर आने की बात कहकर घर से निकली बुजुर्ग महिला लापता हो गई। महिला का सामान कैलाना के निकट पश्चिमी यमुना लिंक नहर के पास मिला है। सूचना के बाद खुबडू झाल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में तलाशी अभियान शुरू किया। देर शाम तक महिला का सुराग नहीं लग सका था।
पुरखास राठी निवासी कल्याणी (65) खानपुर कलां में दवाई लेने के लिए गई थी। जब वह कैलाना पश्चिमी यमुना लिंक नहर के पास पहुंची तो कल्याणी ने किसी राहगीर का मोबाइल लेकर अपने पति हवा सिंह को फोन किया और कहा कि वह रास्ता भटक गई है। इस पर हवा सिंह स्कूटी पर पत्नी को लेने वहां पहुंचा तो कल्याणी के जूते व सामान नहर के किनारे पड़ा मिला। उन्होंने पत्नी की नहर में डूबने की आशंका के चलते तलाश करवाई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उन्होंने डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और खुबडू झाल चौकी पुलिस को सूचित किया। चौकी इंचार्ज एएसआई मंजीत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के ग्रामीणों की मदद से नहर में बुजुर्ग महिला की तलाश शुरू करवाई, लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चला। एएसआई मंजीत का कहना है कि पुलिस कल्याणी को ढूंढने का प्रयास कर रही है।
दो बेटों के निधन के बाद से रहने लगी थी परेशान
चौकी इंचार्ज एएसआई मंजीत ने बताया कि परिजनों का कहना है कि कल्याणी के दो बेटे हरबीर व मंजीत थे। बड़ा बेटा हरबीर अविवाहित था। मंजीत का एक ढाई वर्ष का बेटा है। हरबीर का काफी समय पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। तीन महीने पहले दूसरे बेटे मंजीत का भी हृदयाघात से निधन हो गया था। अपने दोनों बेटों को खो देने का दुख कल्याणी सहन नहीं कर पाई। जिससे वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी थी।