फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The girls were adamant on the dismissal of the accused professor, stood in the rain and demonstrated

आरोपी प्रोफेसर की बर्खास्तगी पर अड़ीं छात्राएं, बारिश में खड़े हो किया प्रदर्शन

Thu, 23 Sep 2021 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
The girls were adamant on the dismissal of the accused professor, stood in the rain and demonstrated
प्रोफेसर की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदर्शन करतीं एमबीबीएस की छात्राएं। संवाद - फोटो : Sonipat
बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज की छात्राएं कक्षा में अपशब्द बोलने और अश्लील भाषा का प्रयोग करने के आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त करने की मांग पर अड़ गई हैं। बुधवार को जहां छात्राओं ने तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी, वहीं बारिश में खड़े होकर प्रदर्शन भी किया। यही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार को मैसेज भेजकर मामले में संज्ञान लेने की भी मांग की।
विज्ञापन

हड़ताल कर रहीं छात्राओं ने बताया कि माइक्रोलॉजी विभाग में 16 सितंबर को इंट्रेक्टिव सेशन पढ़ने के दौरान प्रोफेसर ने उनसे अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने अपशब्द बोलने के साथ ही अश्लील भाषा का प्रयोग किया। छात्राओं ने कहा कि यह शर्मनाक है। उनका आरोप है कि प्रोफेसर पर कार्रवाई के लिए उन्होंने उच्च अधिकारियों से भी संपर्क किया, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसी के विरोध में वे तीन दिन से हड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed