{"_id":"69419ae3299732eb0c0bb05a","slug":"the-friend-had-killed-the-farmer-after-an-argument-sonipat-news-c-197-1-snp1003-146828-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कहासुनी के बाद दोस्त ने की थी किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कहासुनी के बाद दोस्त ने की थी किसान की हत्या
Tue, 16 Dec 2025 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांव बली कुतुबपुर में किसान की हत्या के मामले में गन्नौर थाना पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता को लेकर पूछताछ करेगी।
गन्नौर एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि शनिवार रात किसान रविंद्र की उनके खेत में बने कमरे में ईंट मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी और रविंद्र की पहले से दोस्ती थी।
शनिवार को दोनों खेत के कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उसने ईंट मारकर रविंद्र की हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार रविंद्र और आरोपी के खिलाफ दिल्ली के रोहिणी थाने में पहले से मारपीट की प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
उसी पुराने विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बिजेंद्र ने रविंद्र की ईंट मारकर हत्या कर दी। पुलिस रिकाॅर्ड के अनुसार आरोपी बिजेंद्र के खिलाफ हत्या, लूटपाट, अवैध हथियार रखने और मारपीट समेत सात प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।