फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The first convocation ceremony of the National Law University will be held on the 28th; the Chief Minister has been invited.

Sonipat News: राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 28 को, मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

Sat, 13 Dec 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 13 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The first convocation ceremony of the National Law University will be held on the 28th; the Chief Minister has been invited.
फोटो 47 : सोनीपत के दिल्ली में मुख्यमंत्री नायब सैनी को दीक्षांत समारोह का निमंत्रण के लिए भेंट
सोनीपत। डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय राई का प्रथम दीक्षांत समारोह 28 दिसंबर को डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र नई दिल्ली में निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।
विज्ञापन

समारोह के औपचारिक निमंत्रण के लिए कुलपति प्रो. (डॉ.) देविंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की। कुलगुरु प्रो. देविन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र भेंट करते हुए दीक्षांत समारोह की रूपरेखा एवं मुख्य बिंदुओं से अवगत कराया। उनके कुलसचिव प्रो. (डॉ.) आशुतोष मिश्रा एवं कुलगुरु के ओएसडी ललित कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का यह पहला दीक्षांत समारोह अपनी भव्यता, गरिमा और राष्ट्रीय महत्व के कारण ऐतिहासिक होने जा रहा है। उन्होंने अवगत कराया कि समारोह के मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, सर्वोच्च न्यायालय एवं विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश और शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा भी इस प्रतिष्ठित आयोजन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed