{"_id":"691e286116a744fff30c0eb6","slug":"the-fire-that-broke-out-in-the-straw-and-grass-of-the-cowshed-was-extinguished-after-three-days-sonipat-news-c-197-1-snp1012-145517-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गौशाला की पराली व तूड़े में लगी आग तीन दिन बाद बुझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गौशाला की पराली व तूड़े में लगी आग तीन दिन बाद बुझी
Thu, 20 Nov 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 06: कर्ण सिंह सेवाधाम ट्रस्ट के प्रधान तिलकराज शर्मा का आभार जताते गोशाला समिति के सदस्य
- फोटो : ramnagar news
गन्नौर। गांव शाहपुर तगा स्थित 108 मोहनदास गौशाला में रविवार को लगी आग तीन दिन बाद पूरी तरह से शांत हुई। तीन दिन तक पराली व तूड़े में आग धधक रही थी। इस वजह से आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी।
दमकल गाड़ियों के अलावा कर्ण सिंह सेवाधाम ट्रस्ट ने तीन दिन तक ट्रैक्टर, जेसीबी, हाईड्रा इत्यादि भेज कर तूड़े व पराली को सुरक्षित स्थान पर भिजवाने में मदद की। इस वजह से आग अधिक नहीं फैल पाई। गोशाला कमेटी ने कर्ण सिंह सेवाधाम ट्रस्ट प्रधान तिलकराज शर्मा का आभार जताया।
वहीं गौशाला में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग में पराली, तूड़ी और शेड पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे गोवंश के लिए चारे और आश्रय का संकट पैदा हो गया है। इस हालात में गौशाला महासंघ हरियाणा के जिला प्रधान सतपाल शर्मा ने गोभक्तों से चारा, तूड़ी व नए शेड के निर्माण में सहयोग देने की अपील की है।