फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The files of 26 employees to be taken on payroll are correct, CSI said- the allegations of the employees are baseless

Sonipat News: पे रोल पर लिए जाने वाले 26 कर्मियों की फाइल सही, सीएसआई बोले- कर्मचारियों का आरोप निराधार

Thu, 19 Sep 2024 08:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Sep 2024 08:26 AM IST
विज्ञापन
The files of 26 employees to be taken on payroll are correct, CSI said- the allegations of the employees are baseless
फोटो 02. सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरने पर नारेबाजी करते ठेका सफाई कर्मचारी। संवाद
सोनीपत। पे रोल पर लेने की मांग को लेकर ठेका सफाई कर्मियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के प्रधान मुकेश टांक ने बताया कि फाइलों की जांच करने के लिए संयुक्त आयुक्त ने एक कमेटी का गठन किया था। इसमें अधिकारियों के साथ यूनियन के चार सदस्य मुकेश टांक, अंकुश, विजय व कश्मीरी लाल को शामिल किया था। जांच के दौरान 26 फाइलें सही मिली। बाकी फाइलें बोगस मिली हैं।
विज्ञापन

हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के महासचिव आरके नागर ने चेतावनी देते हुए कहा कि तुरंत प्रभाव से बोगस कर्मचारियों की लिस्ट बनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कार्यरत कर्मचारियों के नाम पे रोल की लिस्ट में जोड़े जाएं। जब तक उनकी मांग का समाधान नहीं किया जाता तब तक वह हड़ताल पर डटे रहेंगे। धरने पर बुधवार को समता सैनिक दल के कार्यकर्ताओं ने कैप्टन यशवंत राव के नेतृत्व में हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन किया। धरने का संचालन मंच के प्रधान रविंद्र ने किया। इस दौरान किरणपाल, रामकुमार, संजीव शर्मा, प्रदीप, महावीर नागर, टीनू मदान, सावन, अनिल, मुकेश कर्मा, बलजीत, प्रवीन, विकास, रविंद्र, सुनील, विजय, युधिष्ठिर, अंकुश, अमित, अंजू, ऊषा समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पे रोल पर लिए जाने वाले कर्मियों की सभी 83 फाइलें सही हैं। 26 कर्मचारी ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच से जुड़े हैं, बाकी कर्मचारी दूसरी यूनियनों से संबंधित हैं। कर्मचारियों की ओर से लगाए जा रहे आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed