फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The feeling of love and affection should remain in life: Yogesh

जीवन में प्रेम और प्यार की भावना बनी रहनी चाहिए : योगेश

Sat, 21 Mar 2026 05:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Mar 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
The feeling of love and affection should remain in life: Yogesh
फोटो : सोनीपत के आर्य समाज ऋषि नगर में वार्षिकोत्सव के दौरान यज्ञ में आहुति देते श्रद्धालु। स्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। आर्य समाज ऋषि नगर में वार्षिकोत्सव एवं दिव्य आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को दूसरे दिन संगीत रत्न दिनेश आर्य पथिक ने प्रभु भक्ति, सामाजिक, पारिवारिक, देशभक्ति एवं महर्षि स्वामी दयानंद की जीवनी से संबंधित गीत गए।
मुख्य प्रवक्ता आचार्य योगेश वैदिक ने कहा कि संगठन में शक्ति है। परमेश्वर से प्रार्थना करें कि हमारे विचार, व्यवहार, संकल्प समान हों। जो जातियां संगठित रहती हैं उनका विरोधी भी कुछ अहित नहीं कर सकते। जीवन में प्रेम, प्यार की भावना बनी रहनी चाहिए।
विज्ञापन

आचार्य ने बताया कि राजा, माता, पिता, गुरु, वानप्रस्थी, संन्यासी व्यक्तिगत स्वार्थों का परित्याग करके मानव के प्रति कल्याण की भावना से व्यवहार करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान विनोद कुमार बत्रा ने की। मंच संचालन वैदिक प्रवक्ता हरिचंद स्नेही ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्य प्रकाश आर्य पुरोहित ने यज्ञ संयोजक के रूप में उत्तरदायित्व संभाला। इस दौरान जवाहर लाल बत्रा, दीक्षा आचार्य, हरिचंद स्नेही, रमेश मानिकटालिया, राजेंद्र तनेजा, महेश जुनेजा, गायत्री मुंजाल, प्राची आर्य, द्रौपदी आर्य, सुदर्शन आर्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed