{"_id":"679e80f7a737c302f3053cd1","slug":"the-father-who-went-to-train-his-daughter-for-running-was-attacked-by-drunk-youths-sonipat-news-c-197-1-snp1001-131703-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बेटी को दौड़ का अभ्यास कराने गए पिता पर नशा कर रहे युवकों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बेटी को दौड़ का अभ्यास कराने गए पिता पर नशा कर रहे युवकों ने किया हमला
Sun, 02 Feb 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो :36: सोनीपत के गांव भिगान स्थित खेल स्टेडियम जहां पर ग्रामीण पर हमला किया गया। संवाद
गन्नौर। गांव भिगान के खेल स्टेडियम में बेटी को दौड़ का अभ्यास कराने लेकर गए ग्रामीण पर नशा कर रहे युवकों ने हमला कर दिया। वह स्टेडियम में नशा कर रहे युवकों को देखकर वापस जाने लगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव भिगान निवासी कुलदीप ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी को गांव के खेल स्टेडियम में दौड़ का अभ्यास कराने के लिए लेकर गए थे। वहां भोगीपुर राजलू गढ़ी निवासी अंकुश, दीपक व अन्य युवक नशा कर रहे थे। बेटी के साथ होने के चलते वह नशा कर रहे युवकों को देखते ही बेटी को लेकर वापस जाने लगे। इसी दौरान अंकुश ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने विरोध जताया तो आरोपी ने साथियों संग मिलकर उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें आठ चोट लगी है। परिजनों ने घायल को अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्रामीण बोले पड़ोसी गांव के युवक बिगाड़ रहे माहौल
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पड़ोसी गांव के युवक माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेल स्टेडियम व सार्वजनिक जगहों पर नशा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
गांव भिगान के ग्रामीण ने युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। नशा किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर मदन, थाना मुरथल सोनीपत