फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The family left home for Bajrang's practice

Sonipat News: बजरंग की प्रैक्टिस के लिए परिवार ने छोड़ा घर

Sat, 07 Sep 2024 05:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Sep 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
The family left home for Bajrang's practice
सोनीपत। मात्र 11 साल की उम्र में ही झज्जर के गांव खुड्डन निवासी पहलवान बजरंग पूनिया कुश्ती के अखाड़े में उतर गए थे। बजरंग झज्जर के गांव छारा में वीरेंद्र पहलवान के अखाड़े में जाने लगे थे। वहां अखाड़े में ही पहली बार उन्होंने मैट देखा था। कड़ी मेहनत के बल पर ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाई।
विज्ञापन


उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर पूरे देश को गाैरवान्वित किया था। अपनी कड़ी मेहनत की दम पर ही बजरंग पूनिया ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में एक रजत व तीन कांस्य, राष्ट्रमंडल खेल में दो स्वर्ण व एक रजत भी अपने नाम किया था। सोनीपत के साई सेंटर में हुआ चयन तो परिवार ने छोड़ा गांव
विज्ञापन


n बजरंग पूनिया का साढ़े नौ साल पहले सोनीपत के साई सेंटर में चयन हो गया था और उनके लिए झज्जर स्थित गांव खुड्डन से यहां रोजाना आकर अभ्यास करना नामुमकिन था। ऐसे में उन्हें सोनीपत में अकेले रहना पड़ता तो उसका असर उनके अभ्यास पर पड़ता। बस यह सोचकर ही पिता बलवान सिंह व भाई हरेंद्र ने गांव छोड़ने का फैसला कर लिया। गांव में 10 एकड़ जमीन भी ठेके पर दी हुई है और पूरा परिवार बजरंग के खानपान से लेकर हर सुविधा का ध्यान रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


n ओलंपियन बजरंग पूनिया का परिवार पिछले साढ़े नौ साल से सोनीपत में सुजान सिंह पार्क के पास रहता है। उनके परिवार में पिता बलवान सिंह के अलावा भाई हरेंद्र, मां ओमप्यारी, भाभी मोनिका व भतीजा नमन हैं। उनकी पत्नी संगीता पूनिया भी अंतरराष्ट्रीय पहलवान हैं। उनकी तीन बड़ी बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बजरंग के पिता बलवान सिंह की झज्जर में कृषि योग्य भूमि है और वह पहले खेती करते थे। संवाद

पद्मश्री लौटाकर सुर्खियों में आए बजरंग पूनिया

बजरंग पूनिया को मिले पुरस्कार

वर्ष पदक

- 2015 अर्जुन पुरस्कार

- 2019 पद्मश्री पुरस्कार

- 2019 राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

- 2020 फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स

उपलब्धियां

- विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में एक रजत व तीन कांस्य

- राष्ट्रमंडल खेल में दो स्वर्ण व एक रजत

- टोक्यो ओलंपिक में कांस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed