फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The extent of vandalism... 22 wounds found on Lakhbir's body, 10 of them big and deep

बर्बरता की हद... लखबीर के शरीर पर मिले 22 घाव, इनमें 10 बड़े और गहरे

Sat, 16 Oct 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
The extent of vandalism... 22 wounds found on Lakhbir's body, 10 of them big and deep
कुंडली धरना स्थल पर व्यक्ति की हत्या के बाद किसी भी स्थिति से निपटने को तैनात पुलिस बल। संवाद - फोटो : Sonipat
लखबीर के शरीर पर मिले 22 घाव, इनमें 10 बड़े और गहरे
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर पर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही पोस्टमार्टम कार्रवाई की पूरी वीडियोग्राफी करवाई गई। पुलिस दोपहर तक परिजनों का इंतजार करती रही, लेकिन नहीं आने पर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के लिए सीएमओ ने तीन चिकित्सकों की टीम बनाई। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम टीम के अनुसार लखबीर के शरीर पर करीब 22 घाव हैं। इनमें से 10 घाव बड़े और गहरे हैं। उसका हाथ और टांग कटे हुए थे, जिनमें से हाथ बिल्कुल अलग हो गया था। उसकी मौत गहरे घाव होने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई। उसकी मौत सुबह साढ़े चार और पांच बजे के बीच हुई है। उसके शरीर पर रस्सी से बांधे जाने और जमीन पर घसीटने के निशान मिले हैं।
कुंडली बॉर्डर पर व्यक्ति की हत्या के पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है, जिसके चलते पुलिस ने कुंडली क्षेत्र को छावनी बना रही। पुलिस ने जगह-जगह नाका लगाकर क्षेत्र को सील कर दिया है। हर व्यक्ति को जांच के बाद आने-जाने दिया जा रहा है। वहीं निहंगों के क्षेत्र से बाहर जाने पर रोक लगाई हुई है।
विज्ञापन

हरियाणा और एनसीआर में अलर्ट जारी
पुलिस ने सोनीपत सहित हरियाणा और एनसीआर में अलर्ट जारी कर दिया है। केएमपी फ्लाईओवर के नीचे पुलिस का नाका लगा हुआ है। यहां हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। दोपहर में वाहनों को कुंडली की तरफ जाने से रोका भी गया। केएमपी फ्लाईओवर से थोड़ा आगे पारकर माल के पास भी पुलिसकर्मी तैनात हैं। उधर, सोनीपत में केएमपी फ्लाईओवर से लेकर कुंडली बॉर्डर तक किसानों के पंडाल और टेंट लगे हुए हैं। यहां हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस जगह युवक की हत्या की गई थी और जहां पर उसको लटकाया गया था, वहां पर पुलिस ने सफाई करवा दी है। वहां पड़े खून को पुलिस और प्रदर्शनकारी नेताओं ने धुलवा दिया। ऐसा तनाव को फैलने से रोकने के लिए किया गया। साथ ही लोगों से कानून का पालन करने और किसी के बहकावे में नहीं आने का आग्रह किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह कुंडली घटना के वीडियो वायरल न करें। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल की टीम बुलाकर सुबूत जुटाए। पुलिस ने वहां पर बारीकी से निरीक्षण किया। खून के साथ कटे हुए हाथ से भी नमूने लिए गए।

वर्जन
पुलिस टीम पूरे मामले में निगाह बनाए हुए है। हालात शांतिपूर्ण हैं। एक आरोपी सर्बजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-वीरेंद्र सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed