{"_id":"67a28a5684adf6c66508a1a4","slug":"the-exposure-of-the-machine-got-spoiled-x-rays-could-not-be-done-sonipat-news-c-197-1-snp1003-131819-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मशीन का एक्सपोजर हुआ खराब, नहीं हो सके एक्स-रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मशीन का एक्सपोजर हुआ खराब, नहीं हो सके एक्स-रे
Wed, 05 Feb 2025 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 05 Feb 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में खराब खड़ी एक्स-रे मशीन। संवाद
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन का एक्सपोजर खराब होने के कारण मंगलवार को एक्स-रे नहीं किए जा सके। इससे एक्स-रे कराने पहुंचे मरीजों को परेशानी हुई। एक्स-रे मशीन बंद होने के कारण उन्हें वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।जिला नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन में बार-बार खराबी आ रही है। इसकी वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है। अस्पताल प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद उनकी परेशानी को दूर नहीं किया जा रहा है। मंगलवार को एक्स-रे मशीन का एक्सपोजर ठीक से काम नहीं कर रहा था। रेडियोलॉजी अधिकारियों ने एक्सपोजर ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन मशीन को चालू नहीं कर सके।
एक्स-रे मशीन का एक्सपोजर खराब होने के कारण मरीजों के एक्स-रे नहीं किए जा सके। इसके खराब होने की सूचना अस्पताल प्रबंधन को दे दी गई है।
- राजेश दहिया, सीनियर रेडियोलॉजी अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
एक्स-रे मशीन का एक्सपोजर खराब होने के कारण मरीजों के एक्स-रे नहीं किए जा सके। इसके खराब होने की सूचना अस्पताल प्रबंधन को दे दी गई है।
- राजेश दहिया, सीनियर रेडियोलॉजी अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल