फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The exam results were declared within ten days.

Sonipat News: दस दिन में ही परीक्षा परिणाम किया घोषित

Fri, 02 Jan 2026 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 02 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The exam results were declared within ten days.
फोटो 01: दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल। संवाद
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल ने परीक्षा समाप्त होन के 10 दिन बाद नई शिक्षा नीति के तहत आने वाले सभी कोर्सों के परिणाम घोषित कर नया आयाम स्थापित किया है।
विज्ञापन

कुलपति ने शिक्षकों व स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में सुनिश्चित करना है कि विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम तय समय पर घोषित होते रहें ताकि विद्यार्थी बिना किसी भ्रम के आगे की पढ़ाई समयबद्ध और सुचारु जारी रख सकें।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि समय पर परिणाम घोषित होने से छात्रों को नौकरी के लिए आवेदन करने या उच्च शिक्षा के लिए समय पर प्रवेश लेने में मदद मिलती हैं। उन्होंने कहा कि समय पर परिणाम एक स्पष्टता प्रदान करते हैं जिससे छात्र अपने भविष्य के बारे में बेहतर निर्णय ले पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय पर परिणाम घोषित करना एक कुशल परीक्षा और मूल्यांकन प्रणाली को दर्शाता है। यह शैक्षणिक कैलेंडर को बनाए रखने में मदद करता हैं। इससे अगले सेमेस्टर की योजना बनाना आसान हो जाता है।

कुलपति ने कहा कि सब शिक्षक, स्टाफ व विद्यार्थी मिलकर प्रतिज्ञा करते है कि विश्वविद्यालय को देश व प्रदेश स्तर पर विश्वविद्यालय के हित में कई कदम उठाकर बहुत जल्द नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed