{"_id":"695438a93a4ba34f61006993","slug":"the-elderly-mans-old-age-pension-was-cut-after-showing-an-income-of-3-lakh-rupees-he-has-appealed-for-a-solution-sonipat-news-c-197-1-snp1008-147507-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बुजुर्ग की 3 लाख आय दिखाकर काटी बुढ़ापा पेंशन, समाधान की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बुजुर्ग की 3 लाख आय दिखाकर काटी बुढ़ापा पेंशन, समाधान की लगाई गुहार
Wed, 31 Dec 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो 19- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय में जिला पार्षद संजय बड़वासनी के साथ शिकायत प
सोनीपत। समाज कल्याण विभाग की ओर से गांव माहरा में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता प्राप्त कर रहे बुजुर्ग की आय ज्यादा दिखाकर पेंशन काट दी गई है जबकि पेंशनधारक के पास कोई कामधंधा नहीं है। इतना ही नहीं, उम्र के हिसाब से बुजुर्ग अब कोई कार्य करने में असमर्थ है।
बुजुर्ग रामनिवास का आरोप है कि विभाग ने उनका वृद्धावस्था सम्मान भत्ता रोक दिया है। भत्ता रोकने के पीछे उनकी 3 लाख रुपये आय बताई जा रही है जबकि वह कोई कार्य नहीं कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में अपनी शिकायत दी व अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां ठीक करने के लिए पत्र दिया है।
दो माह बाद भी लाभार्थी पेंशन बढ़ाेतरी के लाभ से वंचित
सरकार की ओर से अक्तूबर में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता में 200 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। साथ ही 1 नवंबर से प्रदेशभर के पेंशन पात्र लाभार्थियों को बढ़ोतरी के साथ 3200 रुपये मासिक पेंशन मुहैया करवाई जानी थी। घोषणा के बाद दो माह बीत जाने के बावजूद जिला के पेंशन लाभार्थियों को आज तक बढ़ी हुई पेंशन नहीं मिली है। पेंशन लाभार्थियों की मांग है कि उन्हें जल्द बढ़ी हुई पेंशन का लाभ मुहैया करवाया जाए।
विज्ञापन
जिला में 2.9 लाख लोग ले रहे पेंशन लाभ
जिले में फिलहाल 2.09 लाख लोग विभिन्न पेंशन सम्मान भत्ते का लाभ उठा रहे हैं। इनमें 1,21,419 लोगों को वृद्धा पेंशन मिल रही है। वहीं मुख्यालय की ओर से विभाग को 3 माह के अंदर 2369 नए पेंशन पात्र लोगाें की सूची जारी की गई है। विभाग इन पात्र लोगों के दस्तावेज व फोटो जमा करवाने के कार्य में जुटा हुआ। सभी नए लोगों को पेंशन योजना से जोड़ने के बाद जिले में कुल 2 लाख 11 हजार 369 लोग पेंशनधारक हो जाएंगे।
गांव माहरा के व्यक्ति की पेंशन कटने संबंधी शिकायत मिली है। उन्हें दस्तावेज जांच के बाद समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया गया है। पेंशन में बढ़ोतरी करना मुख्यालय स्तर का काम है। पेंशन बढ़ोतरी की राशि मुख्यालय से ही सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
- ईश्वर सिंह राठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सोनीपत
अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा वरिष्ठ नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। एक ओर 3 लाख रुपये आय दिखाकर बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही है जबकि दूसरी ओर जनता की ओर से चुने गए जनप्रतिनिधियों की पेंशन पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कभी बुजुर्गों के दस्तावेज तो कभी परिवार पहचान में गड़बड़ी बताकर उनका छक छीना जा रहा है। इसके अलावा सरकार ने पेंशन बढ़ोतरी की घोषणा के दो माह भी बुजुर्गों को लाभ मुहैया नहीं करवाया है। उनकी मांग है कि दोनों वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन में जल्द सुधार किया जाए।
- संजय बड़वासनी, जिला पार्षद, सोनीपत