{"_id":"6abec4cdd7edd68de80498eb","slug":"the-elderly-are-the-foundation-of-society-azad-dangi-sonipat-news-c-197-1-snp1017-161569-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: समाज की नीवं होते हैं बुजुर्ग - आजाद डांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: समाज की नीवं होते हैं बुजुर्ग - आजाद डांगी
विज्ञापन
फोटो - गंगाना गांव में पूर्व सैनिक जीतराम पांचाल को सम्मानित करते हुए संगठन के सदस्य। स्रोत - प
गोहाना।
गंगाना गांव में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने पूर्व सैनिक जीतराम पांचाल को सम्मानित किया। मुख्य वक्ता आजाद डांगी ने कहा कि बुजुर्ग समाज की नींव होते हैं और अपने अनुभव व संस्कार नई पीढ़ी तक पहुंचाते हैं।
जीतराम पांचाल वर्ष 1963 में भारतीय सेना में भर्ती हुए और 1965 के भारत-पाक युद्ध में वीरता का परिचय दिया। 15 वर्ष सेना में सेवा देने के बाद 1978 में सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद सिंचाई विभाग में चालक के पद पर कार्य किया और वर्ष 2000 में सेवानिवृत्त हुए।
वह अब भी सामाजिक कुरीतियों और देश की समस्याओं के प्रति युवाओं को जागरूक करते हैं। कार्यक्रम में जितेंद्र जांगड़ा, डॉ. सुरेश सेतिया, हर भगवान चोपड़ा, सुरेश पांचाल और सुरेश पवार मौजूद रहे।