{"_id":"6637f1c41fad743d7101915c","slug":"the-elderly-and-disabled-will-get-pick-and-drop-facility-on-the-day-of-voting-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117863-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बुजुर्गों व दिव्यांगों को मतदान के दिन मिलेगी पिक एंड ड्रॉप सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बुजुर्गों व दिव्यांगों को मतदान के दिन मिलेगी पिक एंड ड्रॉप सुविधा
Mon, 06 May 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 06 May 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं व 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को 25 मई को मतदान केंद्र पर पहुंचाने और घर छोड़ने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाएगी। इससे पहले इन मतदाताओं को घर से भी मतदान की सुविधा दी गई थी, लेकिन अनेक मतदाताओं ने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने की इच्छा जाहिर की है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं व 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोट डालने के साथ पिक एंड ड्रॉप की भी सुविधा मिलेगी। इस श्रेणी के मतदाता जिला निर्वाचन कार्यालय के टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर अपनी जानकारी दर्ज करा सकते हैं। इन मतदाताओं को घर से लाने के लिए एक सरकारी कर्मचारी व एक वाॅलंटियर की ड्यूटी निर्धारित की गई है।