फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The dust accumulated on the UPS sent to 128 colleges of the state will be cleaned, the department will send 2605 computers

Sonipat News: प्रदेश के 128 कॉलेजों में भेजे यूपीएस पर जमी धूल होगी साफ, 2605 कंप्यूटर भेजेगा विभाग

Tue, 17 Sep 2024 07:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Sep 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
The dust accumulated on the UPS sent to 128 colleges of the state will be cleaned, the department will send 2605 computers
सोनीपत। प्रदेश के महाविद्यालयों में कोरोना काल के समय भेजे गए यूपीएस पर जमी धूल अब साफ होगी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों में भेजे गए यूपीएस की तीन साल बाद सुध लेते हुए अब कंप्यूटर भेजने का निर्णय लिया है। हालांकि यह कंप्यूटर उन महाविद्यालयों में ही भेजे जाएंगे, जिनमें तीन साल पहले यूपीएस भेजे गए थे। इस सूची में प्रदेश के 128 महाविद्यालयों का नाम शामिल हैं, इनमें 2605 कंप्यूटर भेजे जाएंगे। इसमें सोनीपत जिले के छह महाविद्यालयों में 108 कंप्यूटर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक की तरफ से कोरोनाकाल के दौरान प्रदेश भर के महाविद्यालयों से कंप्यूटर संबंधी डिमांड मांगी थी। महाविद्यालयों से भेजी गई मांग के अनुसार ही कंप्यूटर भेजने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके तहत वर्ष 2021 में प्रथम चरण में यूपीएस भेजे गए थे। दूसरे चरण में कंप्यूटर भेजे जाने थे, लेकिन महाविद्यालयों में कंप्यूटर नहीं भेजे गए थे। विभाग की तरफ से कंप्यूटर उपलब्ध नहीं करवाए जाने से भेजे गए यूपीएस का भी कोई प्रयोग नहीं हो पाया था। इस कारण तीन साल पहले महाविद्यालयों में भेजे गए सभी यूपीएस पर धूल जमा रही। विभाग को अब उन यूपीएस की याद आई है और उन महाविद्यालयों में कंप्यूटर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसको लेकर विभाग ने महाविद्यालयों के साथ पत्र व्यवहार किया है।
विज्ञापन



किस जिले में कितने कंप्यूटर भेजेगा विभाग
जिला महाविद्यालय कंप्यूटर
अंबाला 05 185
भिवानी 10 153
चरखी दादरी 03 25
फरीदाबाद 07 90
फतेहाबाद 05 25
गुरुग्राम 05 373
हिसार 12 439
झज्जर 11 136
जींद 07 215
कैथल 04 20
करनाल 09 195
कुरुक्षेत्र 02 75
महेंद्रगढ़ 07 163
नूंह 03 15
पलवल 03 35
पंचकूला 04 25
पानीपत 02 10
रेवाड़ी 08 120
रोहतक 04 40
सिरसा 05 75
सोनीपत 06 108
यमुनानगर 06 83
कुल 128 2605

शुरू हो सकेंगी कंप्यूटर लैब

कई जिलों के महाविद्यालयों में कंप्यूटर लैब बनाने की योजना है। इसके लिए कंप्यूटर की आवश्यकता रहेगी। विभाग की तरफ से कंप्यूटर भेजने की प्रक्रिया शुरू करने के बाद इन लैब के शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है। इसका विद्यार्थियों को फायदा मिल सकेगा। विद्यार्थी कंप्यूटर लैब में बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे और कंप्यूटर संबंधी कार्य भी समय पर पूरे किये जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोनीपत में इन महाविद्यालयों में भेजे जाएंगे कंप्यूटर

महाविद्यालय कंप्यूटर भेजे जाएंगे

राजकीय कन्या महाविद्यालय, सोनीपत 20

राजकीय कन्या महाविद्यालय, मुरथल 60

राजकीय महाविद्यालय, मोहाना 15

राजकीय महाविद्यालय, बरोदा 05

राजकीय महाविद्यालय, भैंसवाल कलां 05

राजकीय महाविद्यालय, बड़ौता 03

कुल 108

विभाग की तरफ से वर्ष 2021 में यूपीएस भेजे गए थे, लेकिन कंप्यूटर नहीं मिले थे। उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक की तरफ से अब कंप्यूटर भेजने के लिए पत्र व्यवहार किया है। महाविद्यालय में कंप्यूटर आने से यूपीएस का प्रयोग किया जा सकेगा, इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

- ज्योति, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, मोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed