फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The driver went out to urinate, two youths fled with the car.

श्रावस्ती के लिए : नेशनल हाईवे-334बी के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला यूपी निवासी श्रमिक का शव

Fri, 13 Feb 2026 08:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Feb 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
The driver went out to urinate, two youths fled with the car.
सोनीपत। खेवड़ा और जोशी चौहान गांव के बीच नेशनल हाईवे-334बी के पास शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक 19 वर्षीय श्रमिक का शव मिला है। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिला के सेमरी चकपिहानी निवासी अजय के रूप में हुई है।
विज्ञापन

युवक की मौत कैसे हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

जोशी चौहान के ग्रामीणों ने बताया कि सुबह खेवड़ा जाने वाली सड़क पर किसी ने युवक का शव पड़ा देखा तो सूचना बहालगढ़ थाना पुलिस को दी। एसएचओ महेश कुमार की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के गले पर कुछ निशान दिखाई दे रहे थे। शव से कुछ दूरी पर एक पर्स मिला, जिसमें आधार कार्ड था। इसी आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई। मौके पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

अब तक की जांच में सामने आया कि मृतक अजय किसी कंपनी में श्रमिक था। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक वहां कैसे पहुंचा और घटना किन परिस्थितियों में हुई।
एसएचओ महेश कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed