{"_id":"646d14acdf97bae79103a056","slug":"the-driver-reached-the-hospital-after-taking-the-elderly-in-an-e-rickshaw-died-sonipat-news-c-197-1-snp1002-246-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बुजुर्ग को ई-रिक्शा में लेकर अस्पताल पहुंचा चालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बुजुर्ग को ई-रिक्शा में लेकर अस्पताल पहुंचा चालक, मौत
Wed, 24 May 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 24 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बुजुर्ग को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा ई-रिक्शा चालक आपातकालीन कक्ष के बाहर छोड़कर भाग गया। इस दौरान उसने एक युवक से कहा कि उनके परिचित पीछे आ रहे हैं। दो युवकों ने किराया देकर बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने को कहा था। अस्पताल में बुजुर्ग की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस बुजुर्ग के परिजनों व ई-रिक्शा चालक का पता लगा रही है।
मंगलवार को ई-रिक्शा चालक बुजुर्ग को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा। बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई थी। ई-रिक्शा चालक ने आपातकालीन कक्ष के बाहर एक युवक को बताया कि बुजुर्ग के परिजन पीछे आ रहे हैं और उसको किराया दे दिया गया है। ई-रिक्शा चालक भी वहां से भाग गया। कुछ देर बाद बुजुर्ग की मौत हो गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने काफी देर बुजुर्ग के परिजनों का इंतजार किया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पर पता नहीं लग सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अस्पताल के साथ ही बस स्टैंड के आसपास की फुटेज खंगाली है। पुलिस ने के अनुसार बुजुर्ग की उम्र करीब 60 साल है। वह फूलों के छापे की चेकदार कमीज व पेंट पहने है। उसकी पहचान की जा रही है।