फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The doctor will have to tell the reason for referring the pregnant

Sonipat News: गर्भवती को रेफर करने पर चिकित्सक को बताना होगा कारण

Mon, 17 Apr 2023 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
The doctor will have to tell the reason for referring the pregnant
फोटो 01: गोहाना के नागरिक अस्पताल का प्रसूति गृह।
गोहाना। नागरिक अस्पताल में आने गर्भवती महिलाओं को अब बेहतर इलाज मुहैया करवाया जाएगा। यही नहीं चिकित्सक बिना किसी कारण के रेफर नहीं कर सकेंगे। नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने प्रसूति गृह के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत चिकित्सकों को गर्भवती को रेफर करने से पहले कारण बताना होगा। लापरवाही मिलने या निर्देश के बाद भी कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को सभी सुविधाएं निशुल्क मुहैया कराई जा रही हैं। वहीं हर महीने 180 से 200 महिलाओं की डिलिवरी हो रही है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने डिलिवरी की संख्या बढ़ाने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। मरीजों के साथ मित्रवत व्यवहार करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं के इलाज की जो भी व्यवस्था अस्पताल में संभव हो सकेगी, वह सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
गर्भवती महिलाओं को रेफर करने पर अंकुश लगाने के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है। मरीज को रेफर करने से पहले चिकित्सा अधिकारी को कारण बताना होगा। हाई रिस्क की स्थिति में ही गर्भवती का को रेफर किया जा सकेगा। इससे व्यवस्था में सुधार किया जा सकेगा। -डॉ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, गोहाना

फोटो 01: गोहाना के नागरिक अस्पताल का प्रसूति गृह।

फोटो 01: गोहाना के नागरिक अस्पताल का प्रसूति गृह।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed