फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The district's talented students will showcase adventure activities in the valleys of Manali

Sonipat News: मनाली की वादियों में साहसिक गतिविधियां दिखाएंगे जिले के मेधावी

Sat, 22 Jun 2024 04:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Jun 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
The district's talented students will showcase adventure activities in the valleys of Manali
फोटो 18- सोनीपत के बस अड्डे से विद्यार्थियों के दल को हरी झंडी दिखाकर मनाली के लिए रवाना करते ड
सोनीपत। मनाली में आयोजित ग्रीष्मकालीन साहसिक शिविर (समर एडवेंचर कैंप) के लिए सोनीपत से 100 विद्यार्थियों का दल शुक्रवार को रवाना हुआ। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) जितेंद्र छिक्कारा ने बस अड्डे से विद्यार्थियों के दल को हरी झंडी दिखाकर मनाली के लिए रवाना किया। शिविर के लिए चयनित 50 छात्र व 50 छात्राएं मनाली की वादियों में विभिन्न साहसिक गतिविधियों में भाग लेते हुए सोनीपत का नाम बुलंद करेंगी।
विज्ञापन

शिविर के नोडल अधिकारी सहायक समन्वयक डॉ. अतर सिंह ने बताया कि मनाली में आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर में प्रदेश भर से विद्यार्थी जाएंगे और विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। शिविर के लिए मेधावियों का चयन उच्च शिक्षा विभाग हरियाणा व समग्र शिक्षा हरियाणा की तरफ से किया गया है। इसके लिए पहले सभी जिलों से मेधावियों की सूची मांगी गई थी। सोनीपत जिले से 400 मेधावियों की सूची तैयार कर भेजी गई थी। इसमें से टॉप 50 छात्र व 50 छात्राओं का चयन किया गया है। अब चयनित 100 मेधावी मनाली में अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरेंगे। सभी विद्यार्थियों को बस अड्डे से मनाली के लिए रवाना किया गया। विद्यार्थियों के खाने-पीने व रहने की सभी व्यवस्थाएं सरकार की तरफ की जाएंगी। इस दौरान एपीसी रूपेंद्र पूनिया, विद्यार्थियों के अभिभावक व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले बैच में सात जिलों के विद्यार्थी दिखाएंगे हुनर
मनाली में लगने वाले साहसिक शिविर के पहले बैच में प्रदेश के सात जिलों के मेधावी प्रतिभागिता करते हुए अपना हुनर दिखाएंगे। 22 जून से शुरू होने वाले पांच दिवसीय शिविर के लिए सोनीपत के 100 विद्यार्थियों का दल दो महिला व दो पुरुष अनुरक्षक शिक्षक (एस्कोर्ट टीचर) के नेतृत्व में शुक्रवार को मनाली के लिए रवाना हो गया। शिविर में सोनीपत के साथ कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला व यमुनानगर के मेधावी हिस्सा लेंगे। 26 जून तक शिविर में भाग लेकर सभी विद्यार्थी 27 जून को वापस लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गतिविधियों में प्रतिभा दिखाएंगे मेधावी
डॉ. अतर सिंह ने बताया कि मनाली में आयोजित ग्रीष्मकालीन साहसिक शिविर में प्रतिभागिता करने वाले सभी जिलों के मेधावी वहां पहाड़ों की पढ़ाई, ट्रैकिंग, पैरा ग्लाइडिंग, राफ्टिंग, नृत्य कला सहित अन्य साहसिक गतिविधियों में प्रतिभागिता करते हुए अपने साहस का परिचय देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed