{"_id":"80b48d18e31c335c957064f4098216a4","slug":"the-death-of-a-young-man-from-drowning-in-the-western-yamuna-link-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यमुना लिंक नहर में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यमुना लिंक नहर में डूबने से युवक की मौत
सोनीपत
Updated Sun, 29 Jun 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
कैलाना गांव के समीप से गुजर रही पश्चिमी यमुना लिंक नहर की दिल्ली ब्रांच में शुक्रवार देर शाम साथियों के साथ नहाने गए गुमड़ गांव के युवक की मौत हो गई। साथियों ने अपने स्तर पर साथी को बचाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शनिवार सुबह तलाश कर करीब 16 घंटे बाद शव को बाहर निकाला।
गुमड़ निवासी प्रदीप (29) अपने चार साथियों के साथ गर्मी से निजात पाने के लिए कैलाना के पास से गुजर रही नहर में नहाने गया था। जब वे सभी नहा रहे थे तो अचानक प्रदीप ने बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई। इस पर साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी के तेज बहाव के कारण कहीं भी दिखाई नहीं दिया।
उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की लेकिन जब सफल नहीं हुए तो उन्होंने डूबने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद उसके परिजनों को अवगत कराया और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव की तलाश शुरू की। शव कैलाना के पुल से थोड़ी ही दूरी पर शनिवार सुबह बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया।