फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   the dead body of a laborer found on the road side

सड़क किनारे मिला श्रमिक का शव, चोट के निशान मिले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
the dead body of a laborer found on the road side
सोनीपत। जीटी रोड पर गांव पिपली खेड़ा मोड़ के निकट पुलिस ने एक श्रमिक का शव बरामद किया है। श्रमिक के शरीर पर चोट के निशान मिले है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू  कर दी है। उत्तरप्रदेश के जिला बलिया के सोहोन कस्बे का रहने वाला पवन कुमार (28) फिलहाल पिपलीखेड़ा मोड़ के पास किराए पर रहता था। वह बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। सोमवार सुबह पुलिस ने पवन का शव सडक़ किनारे पिपलीखेड़ा की तरफ जाने वाले रोड पर पड़ा हुआ मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मौत के कारणों का पता लगा नहीं लग सका। पुलिस मामले में हादसा या हत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व चिकित्सकों की राय के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed